Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर – भाजपा नेता गुमान सिंह ने की पंजाब के सीएम से मुलाकात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर – भाजपा नेता गुमान सिंह ने की पंजाब के सीएम से मुलाकात
बीकानेरराजनीति

बीकानेर – भाजपा नेता गुमान सिंह ने की पंजाब के सीएम से मुलाकात

editor
editor Published December 29, 2022
Last updated: 2022/12/29 at 10:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगर निगम में भाजपा के बोर्ड से मेयर बनी सुशीला कंवर राजपुरोहित के ससुर गुमान सिंह राजपुरोहित ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। इससे पहले राजपुरोहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा से मुलाकात कर चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगर निगम में भाजपा के बोर्ड से मेयर बनी सुशीला कंवर राजपुरोहित के ससुर गुमान सिंह राजपुरोहित ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। इससे पहले राजपुरोहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा से मुलाकात कर चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान जोधपुर जाने से पहले एक रात बीकानेर रुके थे। इस दौरान वो बीकानेर में लक्ष्मी निवास होटल में रुके थे। गुरुवार सुबह भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने अपने कुछ समर्थकों के साथ मान से मुलाकात की। उनकी मुलाकात का एक फोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो विपरीत पार्टियों के नेताओं की इस मुलाकात को अलग अलग नजरिये से देखा जा रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत का पता नहीं चल सका।

इससे पहले राजपुरोहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से भी मिल चुके हैं। बीकानेर सर्किट हाउस में डोटासरा के साथ उनकी बंद कमरे में बातचीत हुई थी। तब मेयर और आयुक्त के बीच नगर निगम में विवाद चल रहा था, ऐसे में तब मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा गया। अब ऐसा कोई विवाद भी नहीं है और आम आदमी पार्टी की बीकानेर में कोई भूमिका भी नहीं है। ऐसे में इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि गुमान सिंह राजपुरोहित स्वयं और उनकी पुत्र वधु मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित को बीकानेर पूर्व से भाजपा का प्रत्याशी भी माना जा रहा है। ऐसे में इस तरह की मुलाकात को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। खुद भाजपा के नेता इस मुलाकात पर अब सवाल खड़े कर रहे हैं।


Share News

editor December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग

Published June 2, 2026
बीकानेर

परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

Published June 2, 2026
बीकानेर

नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?