Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रकम दोगुनी करने व बोनस दिलवाने के नाम पर की ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नोखा > रकम दोगुनी करने व बोनस दिलवाने के नाम पर की ठगी
नोखाराजस्थान

रकम दोगुनी करने व बोनस दिलवाने के नाम पर की ठगी

editor
editor Published December 25, 2022
Last updated: 2022/12/25 at 11:34 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नोखा। क्रिप्टो करेंसी सहित अन्य बिजनेस कंपनियों में रुपए निवेश करने पर रकम दोगुनी करने व बोनस दिलवाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि सलूंडिया निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज में कराई कि करीब 21 माह पूर्व नोखा के करणी छात्रावास के पास रहने वाला रामस्वरुप पुत्र भंवरलाल सीगड़ उसके गांव में आया। उसने बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी की उसने नोखा में ब्रांच ली है। इस कंपनी में वह भी

पैसा लगा दे, तो उसे बहुत फायदा मिलेगा। उसने बहकावे में आकर साढे तीन लाख रुपए उसे देना तय कर दिया। बाद में अपनी बहन के खाते से रामस्वरुप की पत्नी अंजूलता के खाते में दो लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इस दौरान उसने बोनस का लालच देकर दो बार में 45 हजार रुपए और ले लिए। गत 19 अगस्त को आरोपी रामस्वरुप फिर से उसकी ढाणी में आया और डेढ़ लाख रुपए लेते हुए

- Advertisement -

कहा कि दो माह में रुपए व इसका बोनस उसे मिल जाएगा। दो माह पूरे घ होने पर रुपए का तकादा किया, तो आरोपी व उसकी पत्नी ने 20 नवंबर तक का समय मांगा। वहीं 20 नवंबर को रुपए मांगने गया, तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। करीब महीनेभर पहले रामस्वरुप मिला, तो उसने रुपए का तकादा किया। इस पर पैसे देने से मना करते हुए धमकी दी कि उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट देने पर अंजाम बुरा होगा। इस पर पुलिस ने आरोपी रासीसर निवासी हाल नोखा के वार्ड 44 में करणी छात्रावास के पास रहने वाले सरकारी शिक्षक रामस्वरुप पुत्र भंवरलाल सीगड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में – पेश करने पर दो दिन के रिमांड पर 1 सौंपा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में कर हड़पी राशि को बरामद करने का र प्रयास करेगी।


Share News

editor December 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान
अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान
युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?