Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

editor
editor Published December 21, 2022
Last updated: 2022/12/21 at 6:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 से ‘राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार‘ योजना प्रारंभ की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाना है। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजना के तहत राज्य में स्थापित एमएसएमई एक्ट 2006 में ई.एम.पार्ट-ाा/उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को भी क्रमशः ‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार‘ तथा ‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार‘ से सम्मानित किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस प्रकार प्रतिवर्ष कुल 12 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है तथा एक हस्तशिल्पी एवं एक बुनकर को क्रमशः राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार एवं राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो में निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होंगे। पुरस्कार हेतु चयन प्रारंभिक चयन समिति जो आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित है, के द्वारा तथा राज्य स्तरीय चयन समिति जो प्रमुख शासन सचिव,एमएसएमई की अध्यक्षता में गठित है, के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आवेदन पत्र निधार्रित प्रारुप में पूर्णरुप से भरकर मय संलग्नकों के जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बीकानेर कार्यालय में 15 जनवरी 2023 को सांय 6.00 बजे तक व्यक्तिशः अथवा ऑनलाईन प्रस्तुत किए जा सकते है। ऑनलाईन आवेदन करने पर मूल आवेदन पत्र (हार्ड प्रति) डाक के माध्यम से भी निधार्रित अंतिम तिथि दिनांक 15 जनवरी 2023 तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए। निधार्रित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना संभव नही होगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर दो महिलाओं ने किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर के नोखा में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर: छात्रा हत्या मामले में प्रशासन-प्रतिनिधि वार्ता बेनतीजा
बीकानेर
बीकानेर: अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये चोरी किए
बीकानेर
बीकानेर के गुसांईसर गांव में महिला ने पशुओं के छपरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर
सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार
जोधपुर
व्हाट्सऐप ला रहा मैसेज शेड्यूल फीचर, तय समय पर अपने आप भेजे जाएंगे संदेश
देश-दुनिया
बीकानेर में शादी समारोह बना मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर दो महिलाओं ने किया जानलेवा हमला

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नोखा में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: छात्रा हत्या मामले में प्रशासन-प्रतिनिधि वार्ता बेनतीजा

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये चोरी किए

Published February 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?