Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आखिर में कब होगी भाजपा में भाटी की वापसी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > आखिर में कब होगी भाजपा में भाटी की वापसी
जयपुरबीकानेरराजनीतिराजस्थान

आखिर में कब होगी भाजपा में भाटी की वापसी

editor
editor Published December 20, 2022
Last updated: 2022/12/20 at 2:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। भाजपा में अब भी सबकुछ ठीकठाक नहीं हो पाया है। गुटबाजी हावी है और जनाक्रोश यात्रा में इसका कई जगहों पर असर भी देखने को मिला है। इसकी गुटबाजी का असर है कि पूर्वमंत्री देवीसिंह भाटी, सुरेंद्र गोयल और सुभाष महरिया की एंट्री अटक गई है। दरअसल पिछले दिनों पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां की भाजपा में एंट्री हुई थी, तब माना जा रहा था कि इन तीनों नेताओं को भी एंट्री मिल जाएगी, लेकिन पार्टी में नेताओं की एंट्री के नाम पर बनी समिति से अप्रूवल नहीं मिलने की वजह से इन नेताओं की अभी तक एंट्री नहीं हो पाई है। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक वासुदेव देवनानी शामिल हैं।
गौरतलब है कि सुरेंद्र गोयल भी पार्टी में दोबारा शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। पांच बार के विधायक और राजे कैबिनेट में मंत्री थे। उन्होंने 2018 में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ दी। 2019 में वे अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया तीन बार सांसद थे और वाजपेयी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री भी थे। वहीं देवीसिंह भाटी भी सात बार विधायक रहने के साथ भैरोसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
तीनों वसुंधरा राजे के नजदीकी
तीनों ही नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नजदीकी हैं। पिछले दिनों राजे के बीकानेर दौरे की कमान भी भाटी ने संभाली थी। तब से यही चर्चा थी कि भाटी की जल्द ही भाजपा में वापसी होगी, लेकिन उससे पहले ही पार्टी ने एक कमेटी का गठन कर दिया। जिसमें अर्जुनराम मेघवाल और वासुदेव देवनानी शामिल हैं। भाटी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी। भाजपा ने अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री) को टिकट दे दिया था और भाटी ने कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन भी किया था।
इनकी हो चुकी है एंट्री
पूर्व विधायक घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के साथ इसी साल सितंबर और अगस्त में लक्ष्मीनारायण दवे और विजय बंसल पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा। नवंबर में ही राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी भी भाजपा में शामिल हुए थे।


Share News

editor December 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग

Published June 2, 2026
बीकानेर

परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

Published June 2, 2026
बीकानेर

नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?