Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध रिफलिंग पर 4 प्रकरण दर्ज, 17 सिलेण्डर जब्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अवैध रिफलिंग पर 4 प्रकरण दर्ज, 17 सिलेण्डर जब्त
बीकानेर

अवैध रिफलिंग पर 4 प्रकरण दर्ज, 17 सिलेण्डर जब्त

editor
editor Published December 15, 2022
Last updated: 2022/12/15 at 11:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अवैध गैस रिफिलिंग की रोकथाम के लिए गठित जांच दल ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को चार प्रकरण दर्ज किए और 17 सिलेंडर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी भागू राम महला ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार गठित टीमों ने यह कार्यवाही की। प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल प्रवर्तन निरीक्षक एंव पवन सुथार ने श्री जी पेट्रोल पम्प के पास वाली गली, मेहरों का मोहल्ला में ओमेंदर मेहरा द्वारा स्थापित अवैध एलपीजी भराव केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर ओमेंदर मेहरा के पास वाहन में एलपीजी गैस भरने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रोनिक कांटा एवं 2 घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर (14.2 किलो) जब्त किए गए।
झांकल ने पण्डित धर्म कांटा, गजनेर रोड़ के पास ‘मिलन फ्लोवर्स के सामने एक खण्डहरनुमा कमरे में इस्लाम पुत्र बरकत अली को अवैध एलपीजी गैस भरता हुआ पाया। मौके पर 8 एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 किलो), 2 इलेक्ट्रिक मोटर एवं 2 इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया गया। भुट्टों का चौराहा स्थित बागवानों का मोहल्ला बीकानेर में श्री देवनारायण दूध भण्डार के पास बगैर नाम की एक दुकान में शमशेर अली पुत्र लियाकत अली तिपहिया वाहन में अवैध एलपीजी गैस भरता हुआ पाया गया। मौके पर वाहनों में एलपीजी भरने हेतु 2 इलेक्ट्रिक मोटर, एक इलेक्ट्रिक कांटा एवं 3 घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 किलो) जब्त किए गए। इसी प्रकार प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी द्वारा निरीक्षण के दौरान लूणकरणसर की ग्राम पंचायत उदाना की मुख्य सड़क पर रामदयाल पूनिया की दुकान पर घरेलू गैस सिलेण्डर रखा होना पाया गया। इसके बारे में पूछने पर कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। मौके से कुल 4 सिलेण्डर जब्त किए गए।
इस प्रकार जिले में कुल 17 गैस सिलेण्डर, इलेक्ट्रिक मोटर एवं 4 इलेक्ट्रिक कांटे जब्त किए गए।
जांच दल ने इन व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत धारा 6ए के तहत कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया। महला ने बताया कि अवैध गैस रिफलिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने सभी एल.पी.जी उपभोक्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपना सिलेण्डर स्वयं उपभोग करें तथा इसके अलावा किसी अन्य को नहीं दें।


Share News

editor December 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे
बीकानेर
मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग
बीकानेर
डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता
बीकानेर
शिक्षा सेवा के लिए हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी को मिलेगा भामाशाह सम्मान
बीकानेर
श्रीगंगानगर में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीछवाल में स्कॉर्पियो सवारों का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट लाइसेंस फीस संशोधित, हर साल बढ़ेगी 5 प्रतिशत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना

Published June 26, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे

Published June 26, 2026
बीकानेर

मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग

Published June 26, 2026
बीकानेर

डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता

Published June 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?