


मेष: आज दिन का अधिक समय रचनात्मक गतिविधियों में व्यतीत होगा जिससे आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। साथ ही प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहे, इससे आपको नई-नई जानकारी हासिल होंगी। युवा वर्ग व्यक्तिगत तथा व्यवहारिक गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे।वृष : कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन व परामर्श आपको कोई निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
मिथुन: बेहतरीन ग्रह स्थिति बन रही है। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार और उचित आचरण नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा और उधार दिए हुए पैसे की वसूली भी संभव है।
कर्क : ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी प्रबल इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के सहारे आप कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रुचि बनी रहेगी।
सिंह : आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका वार्तालाप होगा, आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूरा करने में ज्यादा अहमियत दें। संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
- Advertisement -
कन्या : ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति रखने से जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।
तुला : कोई भी कार्य करने से पहले उसके योजना व प्रारूप अवश्य बनाएं। इससे आप किसी प्रकार की गलती होने से बचेंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, और कामयाबी भी मिलेगी।

वृश्चिक: आज किसी निजी संपर्क के द्वारा कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी। परंतु आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को व्यवस्थित रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा।
धन: परिवर्तनशील ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर है। अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा जरूर करें।
मकर: आप अपनी प्रतिभा और योग्यता द्वारा किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खुद के विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा।
कुंभ: आज दिन भर घर के रखरखाव सुधार संबंधी कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। बजट बनाकर चलने से अनावश्यक खर्चे पर काबू रहेगा। परिवार के साथ किसी भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके विचारों की सराहना होगी।
मीन : नई-नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार तथा रिश्तेदारों के मनोबल को बनाकर रखेगी। कोई राजकीय कार्य आपके प्रयासों द्वारा निर्विघ्न पूर्ण होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर फक्र महसूस करेंगे।