Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत
जोधपुरराजस्थान

शादी में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 झुलसे, दो बच्चों की मौत

editor
editor Published December 8, 2022
Last updated: 2022/12/08 at 8:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। 2 बच्चों की मौत हो गई। मामला शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 लोग में से 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट है, 1 बच्चा आईसीयू में है। 5 और 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

जहां ये हादसा हुआ तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि करीब 5 सिलेंडर फट गए थे।

उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।
जोधपुर अस्पताल प्रशासन को किया था अलर्ट
हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन को भी अलर्ट कर दिया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाद एक पहुंचे घायलों से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

- Advertisement -

सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरे

शादी समारोह के दौरान हॉल के एक चौक में महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
एमजीएसयू बीएड परीक्षा में सिलेबस से बाहर आया प्रश्नपत्र, छात्रों का विरोध
बीकानेर
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बीकानेर
13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति
देश-दुनिया
खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान
हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार
बीकानेर
मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Published March 9, 2026
राजस्थान

खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?