Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त ने निगम आयुक्त को फिर लिखा पत्र, डाक बंगले की दिवार तोडऩे के लिए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संभागीय आयुक्त ने निगम आयुक्त को फिर लिखा पत्र, डाक बंगले की दिवार तोडऩे के लिए
बीकानेर

संभागीय आयुक्त ने निगम आयुक्त को फिर लिखा पत्र, डाक बंगले की दिवार तोडऩे के लिए

editor
editor Published December 4, 2022
Last updated: 2022/12/04 at 4:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर में आए दिन तोड़ी जा रही दीवारों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कलेक्टर के समक्ष जमकर नाराजगी व्यक्त की थी। टीटी कॉलेज की दीवार तोडऩे के मामले में शिक्षा निदेशक को एफआईआर तक कराने को कहा था लेकिन अब तक एफआईआर नहीं हुई लेकिन कल्ला की नाराजगी के ठीक चार दिन बाद संभागीय आयुक्त ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर डाक बंगले की दीवार तोडऩे के आदेश जारी कर दिए। डॉ. कल्ला 18 नवंबर को जब कलेक्ट्रेट एक मीटिंग में पहुंचे तो दीवार तोडऩे का मामला उठा। उन्होंने कलेक्टर से सवाल किया कि आखिर किसकी परमिशन से दीवारें तोड़ी जा रही हैं। टीटी कॉलेज की दीवार पर तो उन्होंने शिक्षा निदेशक को तत्काल एफआईआर कराने के लिए कहा। हालांकि अब तक एफआईआर नहीं हुई। हैरानी की बात है कि कल्ला की नाराजगी के ठीक चार दिन बाद यानी 23 नवंबर को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने एक पत्र कलेक्टर और नगर निगम के आयुक्त को लिखा और निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के सामने से सडक़ को सीधा निकालने के लिए पहले भी कई बार चर्चा हुई।
ट्रेफिक को सुगम बनाने के लिए इसे सीधा करना जरूरी है इसलिए इसमें जरूरी कार्रवाई की जाए। डीसी के पत्र के बाद से अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि डॉ. कल्ला की नाराजगी अधिकारी मोल नहीं लेना चाहते। बताते हैं कि डॉ. कल्ला के सामने व्यापारियों ने इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है कि अगर ये सडक़ चौड़ी और सीधी हुई तो ट्रेफिक लोड यहां ज्यादा होगा। इसी आधार पर कल्ला ने प्रशासन के समक्ष डाक बंगले की दीवार को भी तोडऩे के लिए सांकेतिक रूप से मना किया है। हालांकि डाक बंगले पर अधिकार पीडब्ल्यूडी का है।

Share News

editor December 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

संदिग्ध स्कीम के नाम पर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ा
बीकानेर
सादुलगंज में अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम, विरोध के चलते लौटी
बीकानेर
शिक्षक बनकर ठगी, व्यापारी से 71 हजार रुपए ठगे
बीकानेर
गंगाशहर में घर पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज
बीकानेर
इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, समय पहले जान लें
बीकानेर
डागा चौक में चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक पकड़ाए
बीकानेर
रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर
करणी रीको एरिया में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

संदिग्ध स्कीम के नाम पर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ा

Published April 20, 2026
बीकानेर

सादुलगंज में अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम, विरोध के चलते लौटी

Published April 20, 2026
बीकानेर

शिक्षक बनकर ठगी, व्यापारी से 71 हजार रुपए ठगे

Published April 20, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में घर पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

Published April 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?