Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनी हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनी हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा
बीकानेरराजस्थान

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनी हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा

editor
editor Published December 4, 2022
Last updated: 2022/12/04 at 11:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में करीब आठ महिने पहले हुई गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर सन्नी सोनी हत्याकांड के एक मुलजिम को नयाशहर थाना पुलिस ने  सर्वोदय बस्ती इलाके में धर दबोचा। गिरफ्त में आया मुलजिम उदयपाल सिंह राजपूत पुत्र संपत सिंह लाडनू नागौर के जैसलान गांव का रहने वाला है। जो यहां बीकानेर में फरारी काट रहा था। जानकारी के अनुसार उदयपाल सिंह के
सर्वोदय बस्ती इलाके में होने की सूचना मिलने के बाद नया शहर पुलिस इलाके में दबिश देने पहुंची तो उदयपाल सिंह आर्शिवाद भवन के पास मुंह छुपाये बैठा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद नया शहर पुलिस ने झोटवाड़ा थाना पुलिस को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार गत 23 मई को झोटवाड़ा निवासी सन्नी सोनी का शव करधनी थाना इलाके के गांव बोयतावाला में एक खाली भूखण्ड में पड़ा मिला था। इसकी सूचना मिलने के बाद करधनी और झोटवाड़ा थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तो मृतक की शिनाख्त करवाई। इस वारदात की जांच पड़ताल में सामने आया कि सन्नी सोनी इलाके का आदतन अपराधी था और दूसरी के गैंग के बदमाशों से उसकी रंजिश चल रही
थी। इसी रंजिश के चलते अपराधियों ेन सन्नी का अपहरण करने के बाद बेरहमी से मारपीट और गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के एक अपराधी अमित सिंह को झोटवाड़ा पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। वारदात  में उदयपाल सिंह का नाम उजागर होने के बाद वह फरार हो गया जो यहां बीकानेर में फरारी काट कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उदयपाल सिंह बीकानेर में किन लोगों के संपर्क में था और किसने उसे पनाह दे रखी थी। इस सिलसिले में पुलिस ने इलाके के कई आदतन बदमाशों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor December 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?