Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एटीएम चोर समझकर पुलिस ने किया पीछा निकले मजदूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एटीएम चोर समझकर पुलिस ने किया पीछा निकले मजदूर
बीकानेरराजस्थान

एटीएम चोर समझकर पुलिस ने किया पीछा निकले मजदूर

editor
editor Published December 3, 2022
Last updated: 2022/12/03 at 2:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जोधपुर में एक एटीएम लूट के मामले में पुलिस जिस बोलेरो गाड़ी का पीछा करते हुए बीकानेर तक पहुंची, दरअसल, उसमें टैंट का सामान ला रहे मजदूर थे। पुलिस ने दो दिन की सख्त पूछताछ के बाद इन मजदूरों को छोड़ दिया और कब्जे में ली बोलेरो भी सौंप दी। गुरुवार की देर रात पुलिस ने इन युवकों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
, जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित मिनी मार्केट में सोमवार देर रात एटीएम लूट हुई थी। जोधपुर पुलिस सभी टोल नाकों पर नजर रखे हुए हैं। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी काफी स्पीड के साथ बीकानेर की ओर बढ़ रही थी। पुलिस को शक था कि इसी गाड़ी में एटीएम लूट करने वाले भाग रहे हैं। ऐसे में सभी टोल नाकों पर नजर रखते हुए बीकानेर पुलिस को सूचना दी गई।  बीकानेर पुलिस ने होटल ढोला मारु के पास इस गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। बड़ी संख्या में हथियारबंद पुलिस भी मौके पर पहुंचे। बोलेरो गाड़ी के साथ आए सभी मजदूरों को बीकानेर की सदर पुलिस ने हिरासत में लिया। बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि ये मजदूर है लेकिन जोधपुर पुलिस ने नहीं माना। बाद में खुद जोधपुर पुलिस ने इनसे पूछताछ की। कुछ भी हाथ नहीं लगा तो मजदूरों को छोड़ दिया गया।
दौसा नंबर की थी गाड़ी
पिछले दिनों नकाबपोश आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को जंजीरों से बांधकर उसे उखाड़ा और उठाकर ले गए थे। जिस गाड़ी में आरोपी एटीएम को लेकर गए, वह दौसा जिले से रजिस्टर्ड थी। सदर थाने के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि  को उन्हें जोधपुर पुलिस से सूचना मिली कि दौसा नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी बीकानेर की तरफ जा रही है। सूचना मिलने के बाद बीकानेर जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। इस गाड़ी के नागौर टोल नाके से निकलने की सूचना के बाद इसका जोधपुर पुलिस लगातार पीछा कर रही थी, लेकिन जोधपुर पुलिस को यह गाड़ी नहीं मिली। इसी दौरान अलर्ट मोड में ढोला मारू होटल के पास खड़ी बीकानेर पुलिस ने गाड़ी को रुकवा लिया।

Share News
Chat on WhatsApp

editor December 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
बीकानेर
बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा और 5100 नशीले कैप्सूल बरामद
बीकानेर
जूनागढ़ के पास लूट की वारदात, धमकी देकर नकदी और सामान छीना
बीकानेर
विधायक जेठानंद व्यास ने सड़क हादसे में घायल की मदद की
बीकानेर
पांच IAS को अतिरिक्त जिम्मेदारी, बीकानेर में नया चार्ज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
अक्षय तृतीया पर पतंगबाजी, बिजली से सतर्क रहने की अपील
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा और 5100 नशीले कैप्सूल बरामद

Published April 10, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ के पास लूट की वारदात, धमकी देकर नकदी और सामान छीना

Published April 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?