Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

editor
editor Published December 3, 2022
Last updated: 2022/12/03 at 4:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों को पंजीकृत करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को जिले के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।
उन्होंने आह्वान किया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को चिरंजीवी ग्राम पंचायत बनाया जाए। इन पंचायतों के शत-प्रतिशत परिवारों को योजना के तहत पंजीकृत करवाएं। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत परिवार को दस लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि इस कार्य में भागीदारी निभाएं तथा प्रयास करें कि कोई भी परिवार इससे वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी पंचायत बनने वाली पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में भी पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा घर-घर सर्वे किया जाए। प्रत्येक दस परिवार पर एक कार्मिक की नियुक्ति करते की जाए, जो इन परिवारों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान जिले की पहली शत-प्रतिशत बीमित ग्राम पंचायत सीलवा की सरपंच भी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। जिला कलेक्टर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूसरी पंचायतें भी इससे प्रेरणा लें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि जिले के वंचित परिवारों को पंजीकृत करने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने योजना के तहत एम्पेनेल्ड निजी संस्थानों की जानकारी दी।
चिकित्सा विभाग के आईईसी कोऑर्डिनेटर मालकोश आचार्य ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के विभिन्न प्रावधानों और फायदों के बारे में बताया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील हर्ष, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी खाजूवाला डॉ. मुकेश मीणा आदि मौजूद रहे।


Share News

editor December 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप
बीकानेर
भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष
बीकानेर
आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
बीकानेर
कॉलेज एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 मई
बीकानेर
बीकानेर में राजस्थानी फिल्म प्रदर्शन और साहित्यिक परिसंवाद का आयोजन
बीकानेर
जितेंद्र झंवर का बीकानेर में सम्मान, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर
समता नगर में शराब ठेके का विरोध, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप

Published May 1, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं

Published May 1, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष

Published May 1, 2026
बीकानेर

आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?