Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण से बच्चों में आएगी समरूपता-मोडाराम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण से बच्चों में आएगी समरूपता-मोडाराम
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण से बच्चों में आएगी समरूपता-मोडाराम

editor
editor Published November 29, 2022
Last updated: 2022/11/29 at 4:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि बच्चों के लागू की गई मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म योजना से स्कूली बच्चों  में समरूपता का भाव विकसित होगा तथा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना उनके पोषण को सुनिश्चित करेगी।
योजनाओं के लागू होने पर राजकीय महारानी सुदर्शन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रमुख ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से भावी पीढ़ी लाभान्वित होंगी। योजनाओं को लागू करने में जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग रहेगा।
अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इन दोनों योजनाओं से समाज के ऐसे वर्ग को लाभ मिलेगा जो आर्थिक कमजोरी के चलते पोषण से वंचित थे। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है तथा भविष्य का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी के मद्देनजर ये योजनाएं प्रारम्भ की गई है। इससे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को भी अन्य बच्चों की भांति पोषण मिल सकेगा और उनका भविष्य सुदृढ़ बन सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय के महत्व को समझते हुए और मेहनत करने की अपील की।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल में समरुपता महसूस करवाने के लिए निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। विद्यार्थी सद्भावना के भाव के साथ रहें, ज्ञान अर्जित करें, दूध पिएं, पोषित बनें, खुली आंखों से सपने देखें और मन लगाकर अपनी प्रतिभा को तराशें और अपने सपने पूरा करें। उन्होंने कहा कि शरीर के संतुलित विकास के लिए पोषण जरुरी है । इसी भावना से दूध वितरण किया जाएगा। बच्चे दूध जरुर पिएं।
कार्यक्रम में गंगा चिल्ड्रन स्कूल और महारानी सुदर्शन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को सांकेतिक रूप से यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को दूध पिलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। अतिरिक्त  जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा शि) पद्मा टिलवानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, प्रिंसीपल शारदा पहाड़िया सहित अन्य शिक्षक व बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
—-


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला

Published March 25, 2026
बीकानेर

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Published March 25, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?