Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के इन नेताओ को उपचुनावों की मिली जिम्मेदारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर के इन नेताओ को उपचुनावों की मिली जिम्मेदारी
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

बीकानेर के इन नेताओ को उपचुनावों की मिली जिम्मेदारी

editor
editor Published November 21, 2022
Last updated: 2022/11/21 at 10:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं।
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बनाए हुए हैं। उप महापौर राजेंद्र पंवार, बीकानेर के महामंत्री मोहन सुराना, जतिन सहल को भी सरदारशहर भेजा गया है।
बीजेपी संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने जतिन सहल को सरदारशहर के शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। ये टीम पिछले कई दिनों से सरदारशहर में जमी हुई है। जतिन सहल बताते हैं कि अलग अलग समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया जा रहा है।
कांग्रेस से कल्ला सक्रिय
उधर, कांग्रेस ने बीकानेर से डॉ. बी.डी. कल्ला को सरदारशहर में सक्रिय किया है। हालांकि एक चुनावी सभा में कल्ला नजर आए। जहां भंवरलाल शर्मा से सात दिन पहले बातचीत होने का वीडियो वायरल हो गया। उधर, कल्ला ने अपने समर्थकों को सरदारशहर भेजा है। वहीं सरदारशहर के ब्राह्मण वोटों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बीकानेर के कई जाट नेताओं को कांग्रेस ने सरदारशहर का जिम्मा दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के निर्देश पर भी कांग्रेस के कई नेता सरदारशहर में नजर आ रहे हैं।


Share News

editor November 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग

Published June 2, 2026
बीकानेर

परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

Published June 2, 2026
बीकानेर

नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?