Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दुर्घटनाग्रस्त मरीजों एवं प्राण बचाने वाले समाजसेवियों का सम्मान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दुर्घटनाग्रस्त मरीजों एवं प्राण बचाने वाले समाजसेवियों का सम्मान
बीकानेरराजस्थान

दुर्घटनाग्रस्त मरीजों एवं प्राण बचाने वाले समाजसेवियों का सम्मान

editor
editor Published November 20, 2022
Last updated: 2022/11/20 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर  । चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रॉमा सेंटर तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वर्ल्ड रिमेंबर्स डे पर ट्रॉमा सेंटर सभागार में राज्य सड़क सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना से प्रभावित मरीजों एवं प्राण बचाने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं का सम्मान किया गया ।  कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा दिवस पर यातायात नियमों की पालना का संकल्प लेने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त रोगियों के त्वरित उपचार के लिऐ ट्रॉमा सेंटर में उच्च स्तरीय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ।
ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. बी.एल. खजोटिया ने कहा कि प्राण बचाने के लिए ट्रॉमा सेंटर पांचवा स्तंभ है जहां चिकित्सक त्वरित रूप से मरीजों का इलाज करते हैं । उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ट्रॉमा सेंटर को एक्सीलेंस सेंटर का दर्जा मिला है। उन्होंने बताया कि गत 6 वर्षों में चुन्नीलाल राजकीय ट्रॉमा सेंटर में 10 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हुए हैं जिनमें 16 हजार से अधिक मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ. एल के कपिल ने ट्रॉमा सेंटर में विभिन्न स्तरों पर इलाज की प्रक्रिया साझा की। ट्रोमा नर्सिंग कोर्डिनेटर मेवा सिंह दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी दी । वरिष्ठ साहित्यकार अशफाक कादरी ने आम आवाम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
परिवहन निरीक्षक सुनील कुमार चौधरी ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयाम, उप निरीक्षक डॉ. कपिल देव ने वाहन और चालक नियमो की जानकारी दी । कार्यक्रम में खत्री मोदी समाज सेवा समिति के श्योदान सिंह, दिनेश मोदी द्वारा ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ. बी एल खजोटिया एवं सीएमओ डॉ. एल के कपिल को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में दुर्घटना प्रभावित रोगियों को अस्पताल पहुंचाने वाले असहाय सेवा संस्थान, मारवाड़ जन सेवा समिति, खत्री मोदी सेवा समिति को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में दुर्घटना प्रभावित हरी सिंह राजपुरोहित, अख्तर, सुखविंद्र सिंह, सीताराम, राकेश कुमार, कालूराम ने अपनी पीड़ाएं साझा करते हुए सड़क नियमों का पालन करने की अपील की ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?