Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
बीकानेरराजस्थान

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

editor
editor Published November 18, 2022
Last updated: 2022/11/18 at 3:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित विभाग तकनीकी अध्ययन कर आवश्यक सुधार करें, जिससे लोगों के जीवन की रक्षा की जा सके । जिला सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग संयुक्त रूप से मौका देख कर विस्तृत अध्ययन करते हुए रिपोर्ट दें जिससे तकनीकी सुधार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग रोकना बहुत आवश्यक है, इसके लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के साथ-साथ समझाइश व प्ररेणादायी फिल्में टोल नाकों पर नियमित रूप से दिखाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि हाईवे पर स्पीड नियंत्रण के लिए औचक निरीक्षण बढाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने हाईवे पर लोकेशन के साथ चालान काटे जाने की सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में कहीं भी भारी वाहनों की एंट्री ना हो इस संबंध में गंभीरता से कार्रवाई करें । जिला कलक्टर ने शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए चिन्हित स्थानों पर स्टॉप लाइन व ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाने के लिए भी संबंधित विभागों को ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। बसों में स्पीड गवर्नर लगाने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी परिवहन विभाग कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और अतिक्रमण पाया जाता है तो विभाग द्वारा 91 में मामला दर्ज करवाने की कार्यवाही करें। बैठक में टोल नाकों पर नेत्र जांच शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए। श्री डूंगरगढ़ और सेरूणा में आगामी 1 सप्ताह में अवैध कट बंद करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिला कलक्टर ने सभी स्कूलों में नो बैग डे के अवसर पर ट्रेफिक नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित राष्ट्रीय राजमार्ग व एनएचएआई के सम्बंधित अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा उपस्थित रहे।


Share News

editor November 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग

Published June 2, 2026
बीकानेर

परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

Published June 2, 2026
बीकानेर

नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?