Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो दिन चलेगा रोजगार मेला, 60 कंपनियां लेगी हिस्सा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > करियर > दो दिन चलेगा रोजगार मेला, 60 कंपनियां लेगी हिस्सा
करियरराजस्थान

दो दिन चलेगा रोजगार मेला, 60 कंपनियां लेगी हिस्सा

editor
editor Published November 14, 2022
Last updated: 2022/11/14 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है. जयपुर में इसका आयोजन सोमवार और मंगलवार को बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किया जाएगा. इसमें 10 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

जयपुर. राजस्थान में इन दिनों रोजगार की बहार (Employment opportunities) आई हुई है. प्रदेश में जोधपुर के बाद अब राजधानी जयपुर में बड़ा रोजगार मेला (Rojgar mela) लगेगा. जयपुर में यह मेला सोमवार और मंगलवार को आयोजित होगा. इसमें करीब 10 हजार प्लेसमेंट के लिए देशभर की कंपनियां आ रही हैं. रोजगार फेयर के लिए अब तक तीस हजार युवक युवतियों ने रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है. मेले में सोमवार शाम को सीएम अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे. रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान युवाओं को केरियर गाइडेंस और उनके फायदे के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी.

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से यह मेगा जॉब फेयर जयपुर में स्टेच्यू सर्किल स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. दो दिन तक चलने वाले इस मेले में हजारों बेरोजगारों के सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल ने बताया कि इस मेले में देशभर की कई नामी कंपनियां आएंगी. इस मेले में 10 हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. मेले में शाम चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचेंगे.

निजी क्षेत्र की 60 से अधिक नामी कंपनियां आएंगी

- Advertisement -

आयुक्त ने बताया कि फेयर में देशभर से निजी क्षेत्र की 60 से अधिक नामी कंपनियां आएंगी. ये प्लेसमेंट के माध्यम से 10 हजार से अधिक युवाओं को जॉब देंगी. एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रोनिक्स, रिटेल, ऑटोमोबाइल्स, बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, लॉजिस्टिक, निर्माण, मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल, हैल्थकेयर, आईटी और टूरिज्म एंड हॉस्पिटीलिटी सहित 19 सेक्टर की कंपनियां आएंगी. ये आठवीं पास से लेकर, आईटीआई, स्नातक, एमबीए, बीटेक इत्यादि योग्यताधारी युवाओं का रोजगार के लिए चयन करेगी.

दस्तावेज लेकर आने की आवश्यकता नहीं है

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकृत युवाओं को मौके पर कोई दस्तावेज लेकर आने की आवश्यकता नहीं है. फेयर में कंपनियों की ओर से अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे. वहां बेरोजगारों का प्लेसमेंट होगा. आयुक्त रेणु जयपाल ने बताया कि फेयर में आने वाले अभ्यर्थियों एवं अन्य लोगों के निजी वाहनों के लिए उद्योग मैदान और सरकारी वाहनों के लिए बिड़ला ऑडिटोरियम के सामने होटल हवेली परिसर में पार्किंग व्यवस्था रहेगी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाल ही में जोधपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था.


Share News

editor November 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?