Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धारणिया व एसआई गौरव ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > धारणिया व एसआई गौरव ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ
बीकानेरराजस्थान

धारणिया व एसआई गौरव ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ

editor
editor Published November 14, 2022
Last updated: 2022/11/14 at 5:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर सुरवि स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। शाला सचिव सुरेन्द्र डागा ने बताया कि समाजसेवी रामरतन धारणिया व गंगाशहर थाना एसआई गौरव कुमार ने फीता काटकर सुरवि स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घााटन किया। प्रिंसिपल नेहा आचार्य ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसआई गौरव कुमार ने टॉस करके कबड्डी प्रतियोगिता का तथा समाजसेवी रामरतन धारणिया ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का आगाज किया। समारोह में समाजसेवी रामरतन धारणिया, एसआई गौरव कुमार, पत्रकार रोशन बाफना व पत्रकार ओम दैया ने भी अपना सम्बोधन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामरतन धारणिया ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी में शारीरिक के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक विचारों का भी प्रस्फुटन होता है। इस अवसर पर विशेष अतिथि गौरव कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल का बहुत बड़ा महत्व है खेल के माध्यम से विद्यार्थी हर क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकता है। संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चाचा नेहरू को बाल मन पसंद था उन्हीं की जन्मतिथि के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता आ रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक स्पोर्ट्स ग्राउंड का उपलब्ध होना अपने आप में एक गौरव वाली बात है। हमें विश्वास है यहां के विद्यार्थी जल्दी ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से अपना नाम रोशन करेंगे। शाला प्राचार्य नेहा आचार्य ने बाल दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्था निर्देशिका रमा डागा ने बाल दिवस एवं शिक्षा के समावेश पर विचार प्रकट किए। दोनों अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा चैस प्रतियोगिता में फाइनल विजेता सिद्धि शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। बाल दिवस पर शाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


Share News

editor November 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
बीकानेर
गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी
बीकानेर
स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर
शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, आरोपी पर केस दर्ज
बीकानेर
वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा

Published April 18, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी

Published April 18, 2026
बीकानेर

स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या

Published April 18, 2026
बीकानेर

शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?