Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तीन वर्षों में शहर की सड़कों के लिए स्वीकृत करवाए 22.50 करोड़ : डॉ. कल्ला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > तीन वर्षों में शहर की सड़कों के लिए स्वीकृत करवाए 22.50 करोड़ : डॉ. कल्ला
बीकानेरराजस्थान

तीन वर्षों में शहर की सड़कों के लिए स्वीकृत करवाए 22.50 करोड़ : डॉ. कल्ला

editor
editor Published November 10, 2022
Last updated: 2022/11/10 at 3:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने 155 लाख रुपये की लागत से गोकुल सर्किल से मुरलीधर व्यास कॉलोनी तक बनने वाली सड़क का गुरुवार को शिलान्यास किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों में शहर की सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 22.50 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं। महानगरों की तर्ज पर बीकानेर शहर में नोखा रोड, जैसलमेर रोड और जयपुर रोड पर सड़क के चौडाईकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। श्रीगंगानगर रोड को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सिक्स लाइन रोड बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोटगेट सहित चार शहर के चारों ऐतिहासिक दरवाजो का सौंदर्यकरण एवं लाइटिंग का कार्य करवाया जा चुका है। लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सिटी डिस्पेंसरी न.6 का भवन लगभग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि राजकीय जिला अस्पताल (सेटेलाईट) में सोनोग्राफी एवं एक्स-रे मशीन शीघ्र मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गोपालकों के लिए दूध में अनुदान, बेरोजगारों के लिए इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना में 100 दिन का रोजगार और आमजन के लिए 50 यूनिट विद्युत और 15 हजार लीटर पानी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रह है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर हुए एक सर्वे में राज्य, शिक्षा में टॉप- 3 प्रदेशों में शामिल रहा। वहीं मेडिकल सेवाओं ने राजस्थान, देश में पहले स्थान पर है।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने विभाग द्वारा करवाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नवरतन व्यास, पूनम व्यास, पार्षद विजयसिंह राजपूत, दुर्गादास छंगाणी, शिवकुमार व्यास, अशोक पुरोहित, भरत पुरोहित, संतोष रंगा, विष्णुकुमार रंगा, भंवरलाल बोहरा, जसवंत सिंह, सुमित कोचर, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, जे.पी.अरोड़ा, सहायक अभियंता कुसुम आचार्य मौजूद रहे।


Share News

editor November 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर
राजस्थान में मानसून कमजोर, 15 जिलों में आज बारिश के आसार
बीकानेर
टैक्सी चालक ने युवक से मारपीट कर जेवर और नकदी लूटी, गिरफ्तार
बीकानेर
अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर
भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें

Published July 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला

Published July 12, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मानसून कमजोर, 15 जिलों में आज बारिश के आसार

Published July 12, 2026
बीकानेर

टैक्सी चालक ने युवक से मारपीट कर जेवर और नकदी लूटी, गिरफ्तार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?