Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एन. एस. एस. राष्ट्र प्रेम, समाज सेवा और परोपकार सिखाने की पाठशाला -डॉ कल्ला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एन. एस. एस. राष्ट्र प्रेम, समाज सेवा और परोपकार सिखाने की पाठशाला -डॉ कल्ला
बीकानेरराजस्थान

एन. एस. एस. राष्ट्र प्रेम, समाज सेवा और परोपकार सिखाने की पाठशाला -डॉ कल्ला

editor
editor Published November 9, 2022
Last updated: 2022/11/09 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 9 नवम्बर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र प्रेम, समाज सेवा और परोपकार जैसे गुणों का विकास करने की पाठशाला है।
पंडित नेहरू और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नौजवानों की ऊर्जा के रचनात्मक उपयोग, श्रम के प्रति निष्ठा पैदा करने तथा राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना प्रारंभ की।
बुधवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना प्लस टू के राज्य स्तरीय प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवक सम्मान समारोह में डॉ. कल्ला ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि एन. एस. एस. स्वयंसेवकों का ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार, पौधारोपण, सफाई, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों में अहम योगदान रहा है। एन. एस. एस. स्वयंसेवक के रूप में मिले प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। अपने विद्यार्थी जीवन में एन. एस. एस. से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही अर्थपूर्ण जीवन है। परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और दूसरों को कष्ट देने से बड़ा कोई पाप नहीं है। एन. एस. एस. हमें परोपकार का धर्म सिखाता है। उन्होंने एन. एस. एस. स्वयंसेवकों से अपने स्कूलों में पौधारोपण, मोहल्ले में सफाई, शिक्षा, फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग लेने की अपील करते हुए कहा कि एन. एस. एस. सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व व चारित्रिक गुणों का विकास करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से सामाजिक सोहार्द्र की स्थापना में भागीदार बनने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद आदि क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को तराशें, पूरी लगन से मेहनत करें और अपने देश का नाम रोशन करें।‌‌
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कई सोपानों को पार करते हुए यहां तक पहुंची है। एन. एस. एस. ने देश को कई अतुलनीय समाज सेवक दिए हैं। स्वयंसेवक औपचारिकताओं में ना बंधे और राष्ट्रसेवा का भाव रखते हुए दिल से सेवा भाव से जुड़ें। उन्होंने नये मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की भी अपील की।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि एन. एस. एस. स्वयं से पहले समुदाय के कल्याण के भाव को विकसित कर हमारी महान परम्परा का निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों से संस्कारित युवाओं की आवश्यकता है। एन. एस. एस. ऐसी युवा पीढ़ी तैयार कर रही है।
अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। एन. एस. एस. स्वयंसेवक के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एन. एस. एस. की विवरणिका का भी विमोचन किया गया।
*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन*
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में पोस्टर विमोचन भी किया‌। समारोह में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, एस पी भटनागर, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्टेट अधिकारी धर्मेन्द्र जोशी, दुर्गाशंकर आचार्य, सुरेन्द्र सिंह भाटी, रमेश कुमार हर्ष, योगशचन्द्र, सुरेश बोड़ा सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यालयों से शिक्षक उपस्थित रहे।


Share News

editor November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर
राजस्थान आरएएस रिजल्ट जारी, 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट
बीकानेर
महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद आज पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन
देश-दुनिया
बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज

Published April 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज

Published April 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद

Published April 18, 2026
बीकानेर

राजस्थान आरएएस रिजल्ट जारी, 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?