Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऐसा क्या हुआ कि आईजी साहब को आ गया गुस्सा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऐसा क्या हुआ कि आईजी साहब को आ गया गुस्सा
बीकानेरराजस्थान

ऐसा क्या हुआ कि आईजी साहब को आ गया गुस्सा

editor
editor Published November 7, 2022
Last updated: 2022/11/07 at 2:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट व्यवसाई के घर नौकरों की ओर से करीब दस करोड़ रुपए की चोरी करने के बाद बीकानेर रेंज में ए प्लस श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है। नाकाबंदी रात 11 बजे तक जारी रही। नाकाबंदी में संबंधित थानाधिकारी व सीओ ने निगरानी रखी। नाकाबंदी में उपनिरीक्षक से एएसआइ व हेडकांस्टेबल स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में हरियारबंद व लठैत पुलिस जाब्ता तैनात किया। नाकाबंदी के दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की गई।
बदमाशों की धरपकड़ के लिए कराई नाकाबंदी
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जोधपुर में एक व्यवसाई के साथ दस करोड़ रुपए की चोरी की सूचना मिली। इस पर बीकानेर रेंज में ए-प्लस श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है। नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की जांच-पड़ताल की गई।
किराएदार व नौकरों का वेरिफिकेशन कराना जरूरी
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि रेंज व जिले में लोग किराएदार व नौकरों का वेरिफिकेशन कराए बिना ही रख रहे हैं, जो गलत है। अब यह नहीं चलेगा। नौकर या किराएदार रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। इस संबंध में बीकानेर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। अब नौकर व किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले मालिक के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
इसलिए पड़ रही जरूरत
बीकानेर जिले में हजारों लोग बाहर से आकर यहां पर मजदूरी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी सहित अन्य जगहों के लोग फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग मकान किराए पर लेकर रह रहे हैं। यहां रहने वालों में से करीब 15 प्रतिशत का भी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया जा रहा है। नतीजतन आए दिन सुनारों की दुकान पर काम करने वाले कई श्रमिक सामान व रुपए लेकर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं घरों में नौकर वारदात को अंजाम देते हैं। इसलिए अब इस पर सख्ती बरतना जरूरी है।


Share News

editor November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
बीकानेर
गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी
बीकानेर
स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर
शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, आरोपी पर केस दर्ज
बीकानेर
वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा

Published April 18, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी

Published April 18, 2026
बीकानेर

स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या

Published April 18, 2026
बीकानेर

शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?