Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऊर्जा मंत्री ने किया राईका समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऊर्जा मंत्री ने किया राईका समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेरराजस्थान

ऊर्जा मंत्री ने किया राईका समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

editor
editor Published November 7, 2022
Last updated: 2022/11/07 at 7:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राईका, देवासी, रेबारी समाज ट्रस्ट श्रीकोलायत धर्मशाला में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी थे। उन्होंने समाज के मेघावी विद्यार्थियों, नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों व समाज के भामाशाहों का सम्मान किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राईका समाज, बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने का संकल्प लेकर यहां से जाए। एक सुशिक्षित बेटी दो परिवारों को रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार भी संकल्पबद्ध है। सरकार द्वारा मेधावी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी वितरण योजना संचालित की जा रही है। जिन उच्च माध्यमिक स्कूलों में 500 से अधिक बेटियां पढ़ रही हैं, उन्हें कॉलेज के रूप में क्रमोन्नत करने का ऐतिहासिक निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे, हमारा अभिमान तथा देश व समाज का भविष्य है। इन्हें सम्मानित करने से इनमें नई ऊर्जा का संचार होगा, वहीं दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राईका समाज की धर्मशाला में पंचायत समिति मद से 7 लाख रुपये की लागत से भवन बनवाने की घोषणा की।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राईका, देवासी और रेबारी समाज के लोग राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल करें तथा इनका लाभ उठाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक परिवार इस योजना के तहत अपना पंजीयन करवाएं।
इस अवसर पर राईका समाज के जिलाध्यक्ष जोराराम देवासी, किसना राम देवासी कैमल फार्म कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष, जगमाल राईका, भींया राम राईका, भादरमल राईका, मोतीलाल राईका, खेमाराम राईका आदि ने ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का स्वागत किया।
इस अवसर पर महाराज दीनानाथ, झंवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, गड़ियाला सरपंच रामेश्वर भूतड़ा, सीबीईओ रानीवाड़ा गजेन्द्र सिंह राईका, पदमा राम, भूरामल आदि उपस्थित थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
सुसाइड मामले में मोर्चरी के बाहर धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Bikaner News
बीकानेर
गैंगस्टर महिमामंडन पर सख्ती, सोशल मीडिया एक्टिविटी पर होगी कार्रवाई – Rajasthan News
बीकानेर
19 लोगों को कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत
बीकानेर
होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज
देश-दुनिया
ढाणी में भीषण आग से गरीब परिवार का सबकुछ राख, लाखों का नुकसान
बीकानेर
झूठे एक्सीडेंट केस से इंश्योरेंस क्लेम का प्रयास, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
फर्जी हस्ताक्षर से खाते से करोड़ों की निकासी, बैंक कर्मचारियों पर आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published April 12, 2026
बीकानेर

सुसाइड मामले में मोर्चरी के बाहर धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

गैंगस्टर महिमामंडन पर सख्ती, सोशल मीडिया एक्टिविटी पर होगी कार्रवाई – Rajasthan News

Published April 12, 2026
बीकानेर

19 लोगों को कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?