Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे हों बजट घोषणाओं के कार्य – जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जिला कलक्टर > गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे हों बजट घोषणाओं के कार्य – जिला कलक्टर
जिला कलक्टरबीकानेरराजस्थान

गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे हों बजट घोषणाओं के कार्य – जिला कलक्टर

editor
editor Published November 7, 2022
Last updated: 2022/11/07 at 3:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं के कार्य प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाए।
जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें। जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, जिला परिषद, डिस्कॉम, आईजीएनपी नगर निगम व यूआईटी के कार्यों की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण में कोई ढिलाई नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक वाहन में जीपीएस लगाना अनिवार्य है, यदि जीपीएस नहीं लगा हो तो भुगतान रोक दिया जाए।
उन्होंने सीवरेज लाइन सफाई कार्य के भी निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी कार्मिक द्वारा ग़लत वेरीफाई किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। जिला कलेक्टर ने रोडलाइट बंद मिलने पर संबंधित ठेकेदार का भुगतान काटने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में समाधान ऐप पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें। नाले सफाई के काम को कैंपेन मोड पर करवाने के लिए नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा को यूआईटी से समन्वय करते हुए कार्य करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बिजली विभाग के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्षित कृषि कनेक्शन देने के कार्य में तेजी लाएं तथा पोल्स के बीच स्पान व गहराई को लेकर गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित हों। जिला कलक्टर ने हल्दीराम प्याऊ से म्यूजियम चौराहे तक सड़क चौड़ीईकरण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पेचवर्क, मिसिंग लिंक, जीएसएस, मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुकेश गुप्ता, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता सुरेश बेनीवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News
बीकानेर
यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News
बीकानेर
अलवर में धार्मिक स्थल पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार – Rajasthan News
बीकानेर
अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News
देश-दुनिया
खाजूवाला ईंट भट्टे में आग, दो मजदूर झुलसे – Bikaner News
बीकानेर
पगड़ी के नाम पर ठगी, विरोध पर युवक से मारपीट – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

Published April 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?