Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार चला सफाई का सघन अभियान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार चला सफाई का सघन अभियान
बीकानेरराजस्थान

संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार चला सफाई का सघन अभियान

editor
editor Published November 5, 2022
Last updated: 2022/11/05 at 2:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार शनिवार प्रातः 7 बजे से म्यूज़ियम सर्कल से हल्दीराम प्याऊ तक स्वच्छता का सघन अभियान चलाया गया।
इस दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को विभिन्न स्थान पर तैनात करते हुए इनके पर्यवेक्षण में साफ-सफाई की गई।
संभागीय आयुक्त ने हल्दीराम प्याऊ पर अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जयपुर रोड स्थित हल्दीराम प्याऊ तिराहे को निरंतर साफ सुथरा रखा जाए, यह तिराहा बीकानेर शहर का मुख्य प्रवेश द्वार है। अतः इससे साफ सुथरा रखा जाए ताकि शहर में प्रवेश करते ही इसकी भव्यता से लोग परिचित हो सके। उहोंने कहा कि सभी अपने घर और आसपास से स्वच्छता की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनवरत रूप से इस संबंध में जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. पवन ने हल्दीराम प्याऊ क्षेत्र के डिवाइडर्स पर लगे व्यावसायिक होर्डिंग और पोस्टर आदि अविलंब हटवाने तथा इन डिवाइडर्स को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने यहां सफाई करते हुए आमजन से इस काम में भागीदारी की अपील की। उन्होंने हल्दीराम तिराहे की अधिकारियों के साथ करीब एक घन्टे तक सफाई की  और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मंगवाकर इसकी सफाई करवाई। उन्होंने तिराहे की टूट-फूट की मरम्मत करवाकर सुन्दर बनाने के निर्देश यूआईटी सचिव यशपाल आहुजा को निर्देश दिए। इस दौरान यहां नगर निगम द्वारा इंदिरा रसोई के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और इसका काम गुणवतापूर्ण करवाने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कैप्टन चंद्र चौधरी मूर्ति सर्किल पर सफाई अभियान का जायजा लिया और कहा कि हमारे वीर सेनानी हमारी शान है। उन्होंने कहा कि शहर को सुन्दर रखना हम सभी का दायित्व है। बीकानेर शहर ऐतिहासिक नगर है। इसकी सांस्कृतिक और एतिहासिक छवि को सुन्दर बनाए रखना है। उन्हांेने जयपुर रोड को चौड़ाईकरण के कार्य का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड डिवाइडर पर विज्ञापन बोर्ड नहीं लगे यह सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, तहसीलदार कालूराम पडिहार, नगर निगम के उपायुक्त जगमोहन हर्ष, वार्ड संख्या 10 के पार्षद सुरेन्द्र सिंह, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित निगम के कार्मिक संसाधनों सहित मौजूद रहे।
—–


Share News

editor November 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, बीकानेर में भी बदलेगा मौसम
बीकानेर
बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के 6 फेरों का जून तक विस्तार
बीकानेर
बीकानेर से फिरौती कॉल, भोपाल में 10 करोड़ की धमकी मामला
बीकानेर
बीकानेर में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन से मची हलचल
बीकानेर
मई 2026 में ग्रहों का बदलाव, चार राशियों की चमकेगी किस्मत
राशिफल
बीकानेर की डॉ. कनुप्रिया को डीएम नेफ्रोलॉजी में गोल्ड मेडल
बीकानेर
बीकानेर में एचपीवी टीकाकरण शुरू, 300 किशोरियों को टीका
बीकानेर
उत्तर पश्चिम रेलवे में सुरक्षा बढ़ाने को 531 फाटक इंटरलॉक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, बीकानेर में भी बदलेगा मौसम

Published April 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के 6 फेरों का जून तक विस्तार

Published April 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर से फिरौती कॉल, भोपाल में 10 करोड़ की धमकी मामला

Published April 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन से मची हलचल

Published April 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?