Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएम बदलने पर जल्द फैसला करें हाईकमान:कहा- धारीवाल, जोशी, राठौड़ को बर्खास्त करें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > सीएम बदलने पर जल्द फैसला करें हाईकमान:कहा- धारीवाल, जोशी, राठौड़ को बर्खास्त करें
Jaipurराजनीतिराजस्थान

सीएम बदलने पर जल्द फैसला करें हाईकमान:कहा- धारीवाल, जोशी, राठौड़ को बर्खास्त करें

editor
editor Published November 2, 2022
Last updated: 2022/11/02 at 2:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सचिन पायलट समर्थक ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत और उनके समर्थकों के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। गुढ़ा ने कांग्रेस हाईकमान से राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला करने के लिए जल्द विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की है। गुढ़ा ने सियासी बवाल के लिए जिम्मेदार मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को उनके पदों से बर्खास्त करने की भी मांग उठाकर मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने कहा- हमारे संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि एक दो दिन में राजस्थान सीएम का फैसला कर देंगे। दूसरा शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को नोटिस दिए गए थे। इस मामले को हुए एक महीने से ज्यादा का समय निकल गया। उस समय फिर से कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की बात हुई थी, अब तक विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई गई। मेरा तो यही कहना है कि आलाकमान की विश्वसनीयता का सवाल है, जिस तरह की बातें हुई थीं कि जल्दी से कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर सीएम पर फैसला करें। जल्द तीनों नेताओं पर फैसला करें।’
मुख्यमंत्री पर जल्द फैसला करके दुविधा खत्म करें
गुढ़ा ने कहा- वेणुगोपाल ने उस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला एक दो दिन में करने को कहा था, वह फैसला अब जल्द किया जाए, जिससे कि हिमाचल और गुजरात के चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिले। दोनों जगह कांग्रेस अच्छी पोजिशन में है। चाहे मंत्री हो, ब्यूरोक्रेसी हो सब जगह सीएम को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, इसमें जल्दी फैसला करना चाहिए। मल्लिकार्जुन खडग़े हमारे नए अध्यक्ष बन गए, उन्होंने काम संभाल लिया है। वह यहां पर्यवेक्षक बनकर आए थे, उन्होंने सारी चीजें देखी हैं, अब उसके बाद उन्हें यह मैसेज देना चाहिए कि पार्टी डिसीजन कर रही है, इससे कांग्रेस को फायदा होगा।
तीनों नेता पार्टी के कठघरे में, इन्हें बर्खास्त करना चाहिए
गुढ़ा ने कहा- नोटिस वाले तीनों नेता पार्टी के कठघरे में खड़े हैं। पार्टी इन्हें बरी करती है, सजा देती है, सस्पैंड करती है, बर्खास्त करती है, या इन्हें से पार्टी निकाला जाता है, यह फैसला हाईकमान को करना है। मेरे हिसाब से इनको बर्खास्त कर देना चाहिए। अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं ऐसे लोगों को बर्खास्त करूंगा।
सीएम को लेकर लोग दुविधा में, यह स्थिति राजस्थान की जनता के हित में नहीं
गुढ़ा ने कहा- गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस बहुत बढिया हालत में है। अगर हम दिल्ली में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर सीएम पर फैसला करते हैं तो पार्टी को फायदा होगा। अभी सीएम को लेकर लोग दुविधा में बैठे हैं, यह स्थिति राजस्थान की जनता के हित में नहीं है। सीएम अशोक गहलोत के अगले बजट पेश करने की तैयारियों के सियासी संकेतों पर गुढ़ा ने कहा कि सीएम दिल्ली में अपनी बात कह चुके हैं। अब सीएम को लेकर फैसला होना है, यह फैसला जल्द से जल्द कर देना चाहिए।
पायलट खेमे के फिर मुखर होने के संकेत, फिर खींचतान तेज होगी
रविवार को पायलट समर्थक विधायक रामनिवास गावडिय़ा ने गहलोत के नजदीकी आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ पर हमला बोला था। गावडिय़ा ने राठौड़ पर उनके क्षेत्र में आकर बीजेपी नेताओं के कार्यक्रम में जाने का आरोप लगाया था। अब मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधायक दल की बैठक बुलाकर नए सीएम का फैसला करने और तीनों नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करके सियासी विवाद को फिर ताजा कर दिया है। कांग्रेस में अब नए सिरे से इस मुद्दे पर खींचतान शुरू होने के आसार बनते दिख रहे हैं। पायलट खेमा अब तक चुप था, लेकिन अब एक्शन में देरी की वजह से फिर मुखर होने लगा है। तीन दिन के अंतराल में दो नेताओं के बयान आ चुके हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क
राशिफल
सुजानगढ़ जा रही बस और ट्रक में भिड़ंत, 26 घायल
बीकानेर
मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 765 किलो संदिग्ध घी जब्त
बीकानेर
होली पर बड़ी राहत: बीकानेर से भावनगर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर
शादी से पहले दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत
जोधपुर
सड़क हादसे में एयरपोर्ट कर्मी की मौत – Bikaner News
बीकानेर
15 मार्च तक जमा करें भार वाहनों का वार्षिक कर – Bikaner News
बीकानेर
नाबालिग का शव मिलने पर आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग तेज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
राजस्थान

संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?