Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

editor
editor Published October 30, 2022
Last updated: 2022/10/30 at 10:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा’ जैसी कल्याणकारी योजना का 1 नवम्बर से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने का अब अंतिम दिन ही शेष है। योजना के तहत 31 अक्टूबर तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों
को योजना का लाभ लेने के लिए 3 माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार 31 अक्टूबर तक स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लें, ताकि 1 नवंबर से योजना का लाभ मिल सके। 31 अक्टूबर के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद यानी 1 फरवरी 2023 से योजना का लाभ मिल सकेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक जन इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी-भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो। पंजीयन करवाने के बाद एक नवंबर से उन्हें व परिवारजनों को 10 लाख रूपये का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 5 लाख रूपए का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही समस्त चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को एक स्मार्टफोन 3 वर्ष के रिचार्ज सहित उपलब्ध करवाया जाएगा। जिले के 3 लाख  93 हजार परिवार योजना अंतर्गत लाभान्वित है। शेष 2 लाख 33 हजार परिवारों को योजना में पंजीकृत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैँ।

*मात्र 850 रूपए मे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बीमा*
जिला आई ई सी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदाकर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। अन्य सभी परिवार मात्र 850 रूपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। आमजन इस योजना से जुडे सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक ईशान पुष्करणा ने बताया कि अब तक जिले में 84 हजार से अधिक आमजन को कुल 60 करोड रुपए के कैशलेस इलाज का लाभ दिया जा चुका है।

- Advertisement -

Share News

editor October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कल बीकानेर में सुबह 10 बजे होगा बीकाजी ग्रुप के सीएमडी फन्नाबाबू का अंतिम संस्कार
बीकानेर
नोखा में सेवा की मिसाल, आश्रम को 2800 किलो गेहूं भेंट
बीकानेर
25 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट
बीकानेर
जूनागढ़ किले पर पेंट विवाद गहराया, ट्रस्ट पर सवाल
बीकानेर
सिंथेसिस का 21वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
बीकानेर शिक्षा
पानी सप्लाई के दौरान बिजली बन्द करने के जिला प्रशासन के आदेश
बिजली बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में नशे पर वार, स्वरूपसर से दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कल बीकानेर में सुबह 10 बजे होगा बीकाजी ग्रुप के सीएमडी फन्नाबाबू का अंतिम संस्कार

Published April 23, 2026
बीकानेर

नोखा में सेवा की मिसाल, आश्रम को 2800 किलो गेहूं भेंट

Published April 23, 2026
बीकानेर

25 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट

Published April 23, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले पर पेंट विवाद गहराया, ट्रस्ट पर सवाल

Published April 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?