Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार चुनाव से पहले कर सकती है नये जिलो की घोषणा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > सरकार चुनाव से पहले कर सकती है नये जिलो की घोषणा
Jaipurराजनीति

सरकार चुनाव से पहले कर सकती है नये जिलो की घोषणा

editor
editor Published October 27, 2022
Last updated: 2022/10/27 at 1:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाले बजट में गहलोत सरकार नए जिलों की घोषणा करेगी. ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि सरकार ने नए जिले गठन करने के लिए रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था. अभी इस कमेटी का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है. प्रदेश के 24 जिलों से 60 शहर जिले की कतार में हैं. यह कमेटी इन शहरों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, जनवरी या फरवरी में पेश होने वाले राज्य बजट में नए जिलों की घोषणा की जाएगी.

जिले की दौड़ में यह शहर आगे
राजस्थान में यूं तो 60 शहर जिले की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन इनमें चंद शहर ही ऐसे हैं जो जिले की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं और जो जिला बनने की योग्यता रखते हैं. इनमें अजमेर जिले से ब्यावर का नाम पहले पायदान पर है. माना जा रहा है कि अगर नए जिलों की घोषणा होती है. ब्यावर पहले नंबर पर होगा. ब्यावर राजस्थान का तेरहवां बड़ा शहर है. दूसरे नंबर पर बाड़मेर जिले से बालोतरा की लॉटरी लग सकती है. बालोतरा विधायक मदन प्रजापत ने जिला नहीं बनने तक नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है. पिछले बजट सत्र में बालोतरा को जिला घोषित नहीं करने पर एमएलए ने विधानसभा परिसर में ही जूते त्याग दिए थे. ब्यावर और बालोतरा के अलावा सीकर से नीमकाथाना, जोधपुर से फलौदी, नागौर से डीडवाना, जयपुर से कोटपूतली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है. अगर नए जिलों की घोषणा होगी तो इन शहरों को सरकार की सौगात मिल सकती है.

पहले भी हुआ था कमेटी का गठन
ऐसा नहीं है कि नए जिलों के लिए पहली बार कमेटी का गठन हुआ हो. इससे पहले भी भाजपा शासन में वसुंधरा राजे सरकार ने वर्ष 2014 में रिटायर्ड IAS परमेश चंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी. उस कमेटी ने वर्ष 2018 में सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी लेकिन सरकार ने उस रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया. आज तक वो रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई. इसके बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और सूबे में अशोक गहलोत सरकार काबिज हो गई. नई सरकार ने पुरानी कमेटी की रिपोर्ट मानने से मना कर दिया. सीएम गहलाेत ने रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में फिर नई कमेटी बनाई.


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 25 विपक्ष और 12 एनडीए

Published February 19, 2026
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में बजट 2026-27: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस और विपक्ष ने कोसा

Published February 1, 2026
राजनीति

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में बम धमकी से हड़कंप

Published January 31, 2026
राजनीति

राशिफल अपडेट: समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, लापरवाही से बचें

Published January 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?