Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर की हवा बिगड़ी:एयर क्वालिटी इंडेक्स ने सबसे खराब 231 का स्तर छुआ,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर की हवा बिगड़ी:एयर क्वालिटी इंडेक्स ने सबसे खराब 231 का स्तर छुआ,
बीकानेर

बीकानेर की हवा बिगड़ी:एयर क्वालिटी इंडेक्स ने सबसे खराब 231 का स्तर छुआ,

editor
editor Published October 27, 2022
Last updated: 2022/10/27 at 12:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। कोविड के कष्टदायी दो साल बाद बीकानेरवासियों ने इस कदर जमकर आतिशबाजी और सफाई का दौर चलाया कि शहर की आबोहवा खतरनाक स्तर के नजदीक पहुंच गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 19 अक्टूबर को एकबारगी 231 के अंक तक पहुंच गया जो इस महीने का अब तक का सबसे खराब स्तर है। दीपावली यानी 24 अक्टूबर की रात 12.12 बजे भी यह इंडेक्स 183 अंक तक पहुंचा। इसके बाद लगातार गिरावट आ रही है। मतलब यह कि हवा में फैला प्रदूषण कम हो रहा है। बीते सप्ताहभर में एयर क्वालिटी के लिहाज से सबसे अच्छा दिन 22 अक्टूबर रहा जब दोपहर 12.12 बजे एक्यूआई 37 के लेवल पर नीचे आया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स की एप बेस्ड स्टडी में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें दीपावली के मौके पर इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन बढ़ना, गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होना, घरों में सफाई से फैलने वाली बारीक डस्ट और एलर्जन और इसके साथ ही पटाखों का धुआं आदि शामिल हैं। बीते सप्ताहभर की रिपोर्ट ही देखें तो 19 अक्टूबर जब प्रदूषण का स्तर बहुत ऊंचा था वहीं 20 अक्टूबर से यह गिरकर नीचे आने लगा। दीपावली के दिन यानी 24 अक्टूबर को यह एक बार फिर ऊंचाई पर जा पहुंचा और 25 के बाद अक्टूबर को दोपहर बाद फिर स्थिति सामान्य होने लगी हैं। राहत की बात यह है कि बीकानेर की हवा में अभी स्थायी तौर पर प्रदूषण चिंतनीय स्तर पर नहीं पहुंचा है। अलबत्ता गला जाम, आंखाें में जलन, नाक में खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत आम हाेने लगी है जाे कि हवा में प्रदूषण के साइड इफेक्ट हाे सकते हैं।
तीन जगह हुई शोर की स्टडी, आज आएगी रिपोर्ट
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली के मौके पर शहर में तीन जगह नॉइस पॉल्यूशन की स्टडी की। इनमें रेजिडेंशियल जोन में खतूरिया-जयनारायण व्यास कॉलोनी, कॉमर्शियल जोन में जूनागढ़ और आस-पास तथा साइलेंस जोन में पीबीएम हॉस्पिटल एरिया शामिल हैं। दीपावली को शाम छह से रात 12 बजे तक की गई इस स्टडी का डाटा बोर्ड के जयपुर मुख्यालय भेजा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी गरिमा मिश्रा के मुताबिक विभिन्न पैमानों पर हुई स्टडी का डाटा प्रोसेस होने के बाद इसकी रिपोर्ट गुरुवार तक आने की संभावना है।


Share News

editor October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?