Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध अस्पताल चला रहे है फर्जी डॉक्टर, आए दिन ले रहा है मासूमों की जान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अवैध अस्पताल चला रहे है फर्जी डॉक्टर, आए दिन ले रहा है मासूमों की जान
crimeबाड़मेरराजस्थान

अवैध अस्पताल चला रहे है फर्जी डॉक्टर, आए दिन ले रहा है मासूमों की जान

editor
editor Published October 26, 2022
Last updated: 2022/10/26 at 10:29 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बाड़मेर। जिले में लगातार चिकित्सा विभाग की अनदेखी व लापरवाही का खामियाजा मासूम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कुछ माह से लगातार फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। ऐसे में जिले की ग्राम पंचायत सनावड़ा में मंगलवार को मेडिकल की आड़ में चला रहे अवैध अस्पताल में फर्जी डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत दवाई देने से मासूम बालिका की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर बालिका के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिले में डॉक्टर को भगवान का रूप देने वाली आम जनता के शरीर के साथ ही लंबे समय से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर रूपी फर्जी झोलाछाप इन दिनों बड़ी संख्या में बॉर्डर के क्षेत्रों में अपनी अवैध दुकानें चला रहे है। सरहदी क्षेत्रों के गांवों में लगातार बढ़ रहा अवैध झोलाछाप डॉक्टरों का जाल चिकित्सा विभाग और प्रशासन के लिए अनदेखा दृश्य बना हुआ है। इन झोलाछाप पर विभाग न तो कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही किसी प्रकार के रोक टोक कर रहा है। इसका फायदा उठाकर ये मेडिकल की दुकान का लाइसेंस लेकर उसकी आड़ में ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता के स्वास्थ्य को बिना जांच किए भारी डोज देकर खिलवाड़ कर मनमर्जी की रकम लूट रहे है। इन झोलाछापों की लापरवाही के इलाज़ से बॉर्डर क्षेत्र में कोई मासूमों, बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं की जान जाने के मामले सामने आ चुके है। जब इनके खिलाफ कार्रवाई या जांच के बारे में उच्चाधिकारियों या विभाग के नुमाइंदों को पूछा जाता है तो उनका एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि हमारे ध्यान में इन प्रकार का मामला नही आया है, पता करवाकर जांच करेंगे। इस प्रकार का जवाब हर घटना घटित होने के बाद विभाग की ओर से दिया जाता है।
*गांवों में फर्जी डॉक्टरों का भोले भाले ग्रामीणों पर राज*
बाड़मेर जिले के ऐसे कोई उपखण्ड है जिनके ग्रामीण क्षेत्रों मे इन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों की बीमार ग्रामीणों पर इलाज के दौरान हुकूमत चलती है। उनको भारी-भारी ट्रीटमेंट देकर दवाइयों का आदि बना देते है। *_ऐसे में जिले के कोई उपखंडों सहित चौहटन, इसरोल, गोलियार, लीलसर, धनाऊ, ईटादा, कोनरा, अधरिम तला, मीठे का तला, इटादिया, भोजारिया, गौहड का तला, सेड़वा के सांता, सावा, बुराहान तला सहित कोई ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल की आड़ में झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों का जमा जाल जमा है।_*
*बॉर्डर और ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी डॉक्टर के चलते असली डॉक्टरों का वजूद खतरे में*
विभाग को जानकारी होते हुए भी इन झोलाछापों पर कार्रवाई नही होती है। इसके विपरीत ये फर्जी डॉक्टर मेडिकल के लाइसेन्स की आड़ लेकर दुकानों में बीमार अनजान ग्रामीणों का भारी मात्रा में दवाइयों का डोज देकर कर रहे है इलाज। साथ ही शहर में निजी अस्पतालों से ज्यादा रुपए इलाज के लूट रहे है। इन रुपयों से उन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों का ऐश मौझ पूरा होता है। *_अगर इसी प्रकार इन फर्जी डॉक्टरों की दुकानदारी चलती रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि जो सालों मेहनत कर सरकारी परीक्षा पास कर बने डॉक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में वजूद ही समाप्त हो जाएगा।_*


Share News

editor October 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
बीकानेर
महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?