Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अरव‍िंंद केजरीवाल बोले- नोट पर हो लक्ष्मी-गणेश जी की फोटो
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अरव‍िंंद केजरीवाल बोले- नोट पर हो लक्ष्मी-गणेश जी की फोटो
देश-दुनिया

अरव‍िंंद केजरीवाल बोले- नोट पर हो लक्ष्मी-गणेश जी की फोटो

editor
editor Published October 26, 2022
Last updated: 2022/10/26 at 9:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ-साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर भी लगाई जाए। वहीं केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनपर निशाना साधा है और उन्हें यू टर्न लेने वाला व्यक्ति करार दिया।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल जो थोड़े दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रहे थे कि अगर गलती से आपने दिवाली मना ली तो आपको जेल में डाला जाएगा। आज वे अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के विषय में बोलते हुए पाए जा रहे हैं। दिवाली लक्ष्मी जी और गणेश जी का पर्व है और दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाले व्यक्ति आज किस प्रकार का यू-टर्न ले रहे हैं, ये हम देख रहे हैं।”

वहीं केजरीवाल के खिलाफ़ विधानसभा चुनाव लड़ चुके बीजेपी ने सुनील यादव ने केजरीवाल के एक पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, “क्या यह केजरीवाल नामक कलयुगी कालनेमी हिंदू धर्म का सगा हो सकता है? इनकी असलियत जनता जान चुकी है।”

जबकि दिल्ली से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “AAP नेताओं द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और केजरीवाल द्वारा स्वास्तिक पर झाड़ू चलाने, राममंदिर निर्माण का विरोध करने वाली AAP की अब राजनीतिक दुकान खिसकनी शुरू हो चुकी है। तो अराजकता वादी केजरीवाल को अब गणेश जी, माँ लक्ष्मी जी याद आने लगी हैं। AAP के ड्रामे का अंत निकट है।”

- Advertisement -

केजरीवाल ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, “मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि हमारे नए नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ-साथ श्री गणेश जी और श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए। जब इंडोनेशिया कर सकता है, इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है।”


Share News

editor October 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू
देश-दुनिया
पीबीएम अस्पताल में अब डॉक्टर की मुहर जरूरी, फर्जीवाड़े पर सख्ती
बीकानेर
पिकनिक में लस्सी पीने से 48 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार
बीकानेर
राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान
NEET-UG परीक्षा 21 जून को, NTA ने नई तारीख घोषित की
राजस्थान
बीकानेर में बुजुर्ग महिला ने मकान कब्जे का मामला दर्ज कराया
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
आईआईटीयन अशोक बरजाती अब सिंथेसिस में पढ़ाएंगे फिजिक्स
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
देश-दुनिया

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज

Published May 13, 2026
देश-दुनिया

पीएम मोदी ने ईंधन बचत और सोना न खरीदने की अपील की

Published May 11, 2026
देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?