Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल: इन राशियों को विवादों से बचना होगा,अन्यथा बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल: इन राशियों को विवादों से बचना होगा,अन्यथा बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है
राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को विवादों से बचना होगा,अन्यथा बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है

editor
editor Published October 14, 2022
Last updated: 2022/10/14 at 8:33 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शुक्रवार, 14 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को विवादों से बचना होगा। मिथुन राशि के लोगों को अवसरों के मामले में सतर्क रहना होगा, क्योंकि कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है, ऐसी संभावनाएं बन रही हैं। धनु राशि के लोग परिवार की मदद से बड़ी समस्याएं सुलझा पाएंगे।

मेष : आज विवाद होने की संभावना है। अभी काम पर ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा। खुद को विचलित न होने दें। अपनी अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव करना कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। कड़ी मेहनत करनी होगी।

 

वृषभ: पुरानी बातों को पीछे छोडक़र नई शुरुआत करने पर ध्यान देने की कोशिश करें। मानसिक थकान रहेगी, लेकिन लक्ष्य की ओर आगे बढऩा जरूरी है। हर एक बात को गंभीरता से लें, लेकिन विचार नकारात्मक न हो, ये ध्यान रखें।

 

- Advertisement -

मिथुन : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में अटके रहेंगे, लेकिन अन्य बातों को नजरअंदाज न करें। कोई बड़ा अवसर खोने की संभावना बन रही है। काम से संबंधित हर एक बात पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जिन लोगों के द्वारा कटु बातें बोली जा रही हैं, उनकी बात में कुछ सच्चाई भी है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

 

कर्क : अन्य लोगों की बातों से अधिक व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करें। निर्णय लेते समय परिवार को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। परिवार के लोगों की आपके लिए रखी हुई अपेक्षाओं का बोझ महसूस होगा, लेकिन परिवार को अपना नजरिया समझाने की कोशिश करें।

 

सिंह: चिंता और वास्तविकता को समझने की कोशिश करें। जब तक डर दूर नहीं होगा, तब तक मर्जी के अनुसार निर्णय ले पाना संभव नहीं है। लोगों के विरोध पर आप इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं, इस बात को समझने की कोशिश करें।

 

कन्या : अपेक्षा के अनुसार बातों में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा। किसी भी बड़े बदलाव को अपनाने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी होगा। मन में उत्पन्न हो रहे क्रोध का कारण जानने की कोशिश करें। हर बार क्रोध पर नियंत्रण रखना मुख्य समस्या को और भी कठिन बना सकता है।

 

तुला : किसी भी बात के बारे में संयम न रखने से आप खुद की तकलीफ बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वक्त से पहले किसी भी काम को पूरा करने की कोशिश नुकसान का कारण बन सकती है। जितनी आपकी क्षमता है, उसी प्रकार से रिस्क लेकर काम करते रहें।

 

वृश्चिक : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए कर्तव्य निभाने की कोशिश करें। परिस्थिति के अनुसार भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। जिस तरह से अन्य लोग अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं, उसी प्रकार से आपको भी खुद की जरूरतों को अन्य लोगों के सामने रखने की कोशिश करनी होगी।

 

धनु : कठिन समय में परिवार और पार्टनर का साथ मिलने से अपनी समस्याओं को आसानी से दूर कर पाना आपके लिए संभव होगा। हर एक बात के लिए अन्य लोगों के विचार और व्यवहार पर नियंत्रण बनाने की जिद न करें।

 

मकर : परिस्थिति का पूरी तरह से अवलोकन करके अपने व्यवहार में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। जितना अधिक स्वभाव में लचीलापन बनाए रखेंगे, उतनी आसानी से बातों को सुलझाना आसान होगा।

 

कुंभ : प्राप्त हो रहे अवसरों के अलावा अन्य बातों पर विचार आपके द्वारा किया जाएगा। वर्तमान परिस्थिति से आप नाराज महसूस करेंगे, लेकिन इच्छाशक्ति के बलबूते पर बदलाव करना संभव हो सकता है। इसलिए परिस्थिति से हार न मानते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

 

मीन : काम से संबंधित बातें और अपनी जिम्मेदारी समझने की कोशिश करनी होगी। अन्य लोगों के मन में जो छवि है, वह नकारात्मक न हो, इस बात का ध्यान रखें। वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। पुरानी बातों की चर्चा न करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना
बीकानेर
परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
बीकानेर
बीकानेर हादसा: मृतकों के परिजनों को 35.63 लाख मुआवजा
बीकानेर
सांखला रेल फाटक 42 घंटे रहेगा बंद, इस मार्ग से करें आवागमन
बीकानेर
कुंभ में पंचग्रही योग, इन राशियों को धन लाभ
राशिफल
गलत सोना मूल्यांकन दिखाकर लिया गोल्ड लोन, दो पर केस
बीकानेर
सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की
जयपुर
ओलंपिक सावे में अनूठी परंपरा, घोड़ी पर ससुराल पहुंची दुल्हन
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

कुंभ में पंचग्रही योग, इन राशियों को धन लाभ

Published February 11, 2026
राशिफल

बुधादित्य राजयोग का असर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published February 10, 2026
राशिफल

खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल

Published February 4, 2026
राशिफल

लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?