Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चिरंजीवी मैराथन में दौड़ा बीकानेर संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने मिलाए कदम से कदम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चिरंजीवी मैराथन में दौड़ा बीकानेर संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने मिलाए कदम से कदम
बीकानेर

चिरंजीवी मैराथन में दौड़ा बीकानेर संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने मिलाए कदम से कदम

editor
editor Published October 14, 2022
Last updated: 2022/10/14 at 4:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति जन जागरण के उद्देश्य से शुक्रवार को जूनागढ़ के आगे से शुरू चिरंजीवी मैराथन में आमजन ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अनुभाग द्वारा आयोजित मैराथन में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पूरे जोश के साथ 4 किलोमीटर की दौड़ आमजन के साथ पूरी की तो उत्साह चरम पर पहुंच गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. अनिल वर्मा सहित जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी चिरंजीवी मैराथन के 4 किलोमीटर चैलेंज को बखूबी पूरा किया। 60 से 70 वर्ष के कई वरिष्ठ नागरिकों ने तेजी से मैराथन चैलेंज को पूरा करके सभी को हैरान कर दिया।
नगर निगम बीकानेर, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर तथा लोटस डेयरी द्वारा आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल तथा सीईओ जिला परिषद नित्या के. ने विजेताओं को मेडल, नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रावधानों तथा जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में सभी को बताया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी पंकज शर्मा, आयुक्त नगर निगम गोपालाराम बिरदा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ देवेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का प्रोटोकॉल अनुसार निष्पादन जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया।
*ये रहे विजेता*
मैराथन के अंतर्गत 4 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। 17 से 30 आयु वर्ग के युवा अरुण ने मात्र 13 मिनट 30 सेकंड में ही दौड़ को पूरा कर गोल्ड मेडल और 2,100 रुपए नकद पुरस्कार अपने नाम कर लिया। इसी वर्ग में रणबीर व श्याम बिश्नोई ने सिल्वर व ब्रोंज मेडल जीता। 30 प्लस सीनियर वर्ग में श्रवण राम ने गोल्ड, हेमंत शीलू ने सिल्वर तथा रणवीर सिंह ने ब्रोंज मेडल जीता। जूनियर आयु वर्ग में मंजीत गोदारा ने गोल्ड, राम किशन ने सिल्वर तथा नितेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। बालिका वर्ग में अनिता चौधरी ने गोल्ड, कविता बिश्नोई ने सिल्वर तथा पूनम सुथार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रकार 4 श्रेणियों में कुल 8,400 रूपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
विदेशी महिला से दिनदहाड़े छीनाझपटी, आरोपी पकड़ा गया
बीकानेर
बीकानेर: घर के सामने कैंपर चोरी, व्यास कॉलोनी में ताला तोड़कर डकैती
बीकानेर
अश्लील सामग्री पर पांच OTT प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल स्ट्राइक, किए गए पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर: गाड़ी पेड़ से टकराई, नील गाय के कारण एक की मौत, एक घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार

Published February 25, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला

Published February 25, 2026
बीकानेर

ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला

Published February 25, 2026
बीकानेर

26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published February 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?