Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आम उपभोक्ताओं को मिले शुद्ध खाद्य सामग्री: जिला कलेक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जिला कलक्टर > आम उपभोक्ताओं को मिले शुद्ध खाद्य सामग्री: जिला कलेक्टर
जिला कलक्टरबीकानेर

आम उपभोक्ताओं को मिले शुद्ध खाद्य सामग्री: जिला कलेक्टर

editor
editor Published October 12, 2022
Last updated: 2022/10/12 at 8:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर आम उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले में शुद्ध के लिए युद्ध का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को अभियान से जुड़े विभागों और समिति सदस्यों की बैठक ली तथा त्योहारी सीजन को देखते हुए सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग मुखबिर तंत्र को विकसित करें तथा संदेह वाले प्रतिष्ठानों पर बोगस ग्राहक भेजकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उपखंड स्तर के अधिकारियों को मुस्तैद रखा जाए तथा पुलिस द्वारा सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, मिठाइयां, खाद्य तेल और घी के अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएं। इसके लिए शहर और अन्य तहसील क्षेत्रों में कार्रवाई का टाइम टेबल निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की अवधि में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले उत्पादकों की सूचना देने वाले मुखबीर को ‘अनसेफ फूड’ प्रमाणन पर 51 हजार रुपए तथा ‘सब स्टैंडर्ड’ होने पर 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चालान के साथ प्रोत्साहन राशि का आधा हिस्सा सूचना देने वाले को दिया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि एफएसएसएआई द्वारा जारी प्रमाण पत्रों का डिस्प्ले प्रत्येक व्यवसायिक संस्थान पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मिलावट की सूचना हेल्पलाइन नंबर 181 पर दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा सैंपलिंग के दौरान नॉर्म्स की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक और उपभोक्ता संगठन भी इस अभियान में भागीदारी निभाएं, जिससे आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।
*शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की प्रगति*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि 1 जनवरी से 12 अक्टूबर तक एफएसएस एक्ट के तहत 360 निरीक्षण कर 364 सैंपल लिए गए। इनमें 83 नमूने सब स्टैंडर्ड, मिस ब्रांड, अनसेफ पाए गए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत इस संख्या में इजाफा क्या जाएगा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखविंदर पाल सिंह, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक शारदा चौधरी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, उप विधि परामर्शी नटवर लाल आचार्य, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा, उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के योगेश पालीवाल, नरसिंह दास व्यास, विमला चौहान आदि मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर
बीकानेर शिक्षा
राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर

Published March 28, 2026
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू

Published March 28, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?