Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाया जाएगा अधिक उपयुक्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाया जाएगा अधिक उपयुक्त
बीकानेरराजस्थान

पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाया जाएगा अधिक उपयुक्त

editor
editor Published October 11, 2022
Last updated: 2022/10/11 at 2:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । नगर विकास न्यास द्वारा पुरानी जेल परिसर भूमि को निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त बनाने तथा यहां मांग के अनुसार मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हॉल रेस्टोरेंट, शो रूम इत्यिादि खोले जाने के उददेश्य से निवेशकों के साथ चर्चा आयोजित की जाएगी। नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि इस सम्बंध में चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को न्यास कार्यालय में 11 बजे निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।
आहूजा ने बताया कि  वर्ष 2011 में पुरानी जेल परिसर को नगर विकास न्यास को हस्तान्तरित किया गया था। परिसर का कुल क्षेत्रफल 32 हजार 301 वर्गमीटर है जिसमें पार्किंग व सड़क का क्षेत्रफल 11 हजार 993 वर्गमीटर है। शेष 20 हजार 308 वर्गमीटर क्षेत्रफल विक्रय योग्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां छोटे-छोटे प्लाट्स आवासीय तथा व्यवसायिक की नीलामी की गई थी, परन्तु कम क्षेत्रफल के प्लॉट की अधिकतम ऊँचाई सीमित होने के चलते निवेशकों के लिए ये कम उपयोगी थे। ऐसे में निवेशकों की सुविधा के लिए न्यास ने बड़े ब्लाक्स के रूप में भू निस्तारण नियम में वर्णित रीति के अनुसार भूमि विक्रय करने की योजना बनाई है जिसमें बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार अधिकतम निवेश के लिये प्लाट्स के साईज को भी पुनः निर्धारित किया जायेगा, ताकि निजी डवलपर्स द्वारा यहां मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉल, रेस्टोरेन्ट छोटी दुकानें, बड़े शॉरूम आदि बनाये जा सकें।
आहूजा ने बताया कि स्वर्णकार उद्योग के लिये यह भूमि सर्वाधिक उपयोग की है एवं इनवेस्टर अपनी आवश्यकता के अनुरूप दुकानें आदि काट सकेगा। उन्होंने बताया कि इनवेस्टर्स के साथ बैठक में उनकी  मांग के अनुसार ले-आऊट आदि में भी सुधार किया जावेगा ताकि इनवेस्टर को अधिकतम आच्छादित क्षेत्र के साथ-साथ अधिकतम ऊँचाई तक निर्माण की स्वीकृति मिल सके।
न्यास सचिव ने बताया कि यदि सड़क की चौड़ाई में भी आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा। इससे न्यास को अधिक राजस्व मिलने के साथ स्वर्णकारी कार्य को भी गति मिलेगी। आहूजा ने बताया कि बैठक में स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों के साथ चर्चा कर इस सम्बंध में अन्य सुझाव भी लिए जाएंगे।

Share News

editor October 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बीकानेर
मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी
बीकानेर
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित
बीकानेर
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर
जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published June 1, 2026
बीकानेर

मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी

Published June 1, 2026
बीकानेर

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित

Published June 1, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?