Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर: भुजिया व्यापारी के गोदाम पर सेल्स टैक्स की कार्यवाही
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > बड़ी खबर: भुजिया व्यापारी के गोदाम पर सेल्स टैक्स की कार्यवाही
नागौरराजस्थान

बड़ी खबर: भुजिया व्यापारी के गोदाम पर सेल्स टैक्स की कार्यवाही

editor
editor Published October 8, 2022
Last updated: 2022/10/08 at 6:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर में सेल्स टैक्स की कार्रवाई के दौरान बाजार में हडक़ंप मच गया। टीम हरिराम भुजिया व्यापारी के गोदाम, दुकान व घर पर कार्रवाई करने पहुंची। गोदाम व फैक्ट्री में स्टॉक लिया, वहीं मौके पर मिले कुछ दस्तावेज जांचे। सेल्स टैक्स के सीटीओ भारत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उच्च अधिकारियों से सूचना मिलन पर वे टीम सहित भुजिया व्यापारी के गोदाम व फैक्ट्री सहित दुकान पर पहुंचे, जहां कुछ दस्तावेज खंगालने के साथ स्टॉक लिया। वहीं कुछ दस्तावेज नहीं मिलने पर वे व्यापारी के घर पर पहुंचे। वहां पर भी सभी दस्तावेज नहीं मिलने पर व्यापारी को 15 दिन का समय दिया गया। जिस पर अब 15 दिनों के भीतर भुजिया व्यापारी को वे सभी दस्तावेज सैल्स टैक्स कार्यालय में जमा करवाने होंगे। वहीं राजपुरोहित ने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारी पर जुर्माना लगने के संकेत
मामले में सीटीओ राजपुरोहित ने कहा कि मामले में सभी दस्तावेज आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 15 दिनों का समय दिया गया है। जैसे ही सभी दस्तावेज आ जाएंगे तो कार्रवाई आगे बढ़ेगी। वहीं मामले में जयपुर स्तर पर व्यापारी के द्वारा कर चोरी की शिकायत या अंदेशा होने पर ये कार्रवाई हुई है। जिसमें सभी दस्तावेजों की जांच के बाद जुर्माना लगने के संकेत भी सेल्स टैक्स द्वारा दिए गए। लेकिन सीटीओ राजपुरोहित का कहना है कि अभी जुर्माना लगने की बात कहना जल्दबाजी होगी। जैसे ही कार्रवाई पूरी होती है तो ही ये तय हो पाएगा कि जुर्माना लगेगा या नहीं और लगेगा तो कितना। ये कार्रवाई पूरी होने पर ही तय होगा।
इससे पहले वन विभाग कर चुका कार्रवाई
हरिराम भुजिया व्यापारी के यहां इससे पहले वन विभाग की ओर से तकरीबन छह माह पहले कार्रवाई की जा चुकी है। उस समय अवैध लकड़ी फैक्ट्री में मिली थी। जिस पर लकडिय़ां जब्त कर जुर्माना लगाया गया था। वन विभाग को सूचना मिली थी कि भुजिया फैक्ट्री में अवैध लकडिय़ां काम में ली जा रही है। जिस पर वन विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, तो मौके पर 19 क्विंटल के करीबन लकडिय़ां पाई गई थी, जिन्हें जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया था।

Share News

editor October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 14 किलो डोडा पोस्त बरामद, कैंपर जब्त
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मरीज परिजनों को बांटी गई ठंडी लस्सी
बीकानेर
सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता

Published May 13, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ

Published May 12, 2026
राजस्थान

इंदिरा गांधी नहर में फिर बहा पानी, पश्चिमी राजस्थान को राहत

Published May 11, 2026
राजस्थान

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?