Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मांफी मांगना मंजूर था पर 102 विधायकों धोखा देकर नहीं जा सकता:गहलोत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मांफी मांगना मंजूर था पर 102 विधायकों धोखा देकर नहीं जा सकता:गहलोत
जयपुरराजनीतिराजस्थान

मांफी मांगना मंजूर था पर 102 विधायकों धोखा देकर नहीं जा सकता:गहलोत

editor
editor Published October 2, 2022
Last updated: 2022/10/02 at 4:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट कैंप का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि बीजेपी फिर से इस प्रयास में है कि कैसे राजस्थान में सरकार गिराई जाए?
सीएम गहलोत ने साल 2020 में आए सियासी संकट का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त हमारे कुछ विधायकों ने अमित शाह के साथ बैठक की थी और उनके हाथों से मिठाई खाई थी। उस बैठक में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जफर इस्लाम भी थे। इनके बीच लंबी बातचीत हुई थी, सरकार भी संकट में आई थी और हमें बाड़ेबंदी में रहना पड़ा। थोड़े दिन चलता रहा फिर सरकार बच गई।
विधायकों को दिए गए थे करोड़ों के ऑफर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उस वक्त विधायकों को 10-10 करोड़ के ऑफर दिए गए थे और जब राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने की तारीख तय कर दी थी तब 30 से 40 करोड़ रुपए विधायकों को ऑफर किया गए लेकिन हमारे विधायकों ने सरकार बचाई।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी देश में लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है हॉर्स ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारों को गिराया जा रहा है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सरकार गिरा दी गई। कई और राज्यों में भी विधायकों को खरीदा गया लेकिन राजस्थान में हमारी सरकार को गिराने में नाकामयाब साबित हुए।
माफी मांगना मंजूर 102 विधायकों को नहीं छोड़ सकता
गहलोत ने सोनिया गांधी से माफी मांगने के सवाल पर कहा कि मैं 102 विधायकों का अभिभावक हूं, जिन्होंने सियासी संकट में सरकार बचाई थी तो उन्हें धोखा नहीं दे सकता। मुझे खेद है कि मैं पार्टी आलाकमान के आदेश की पालना नहीं करवा पाया। मेरे 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार हुआ है जब हाईकमान के आदेश की पालना नहीं हो पाई। हाईकमान के प्रतिनिधि आते हैं, हम सब की ड्यूटी होती है कि एक लाइन का प्रस्ताव पास करवाएं। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया अब ऐसी परिस्थिति क्यों बन गई थी यह रिसर्च का विषय है।
विधायकों ने मेरी बात नहीं मानी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा कि अगर विधायक इस तरह का व्यवहार करेंगे तो मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे तो विधायकों ने साफ कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फॉर्म नहीं भरें तो कोई बात नहीं लेकिन वो हमारे अभिभावक हैं और हमें छोडक़र कहीं नहीं जा सकते, हम यहां पर किसके भरोसे रहेंगे।मैंने सियासी संकट में 102 विधायकों को आश्वासन दिया था कि मैं आपका अभिभावक हूं इसलिए उन्हें धोखा देकर कहीं नहीं जा सकता। इसलिए मैंने पार्टी आलाकमान से माफी मांगना मंजूर किया।


Share News

editor October 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?