Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चिरंजीवी योजना ने दी मासूम के दिल को नई धड़कन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > चिरंजीवी योजना ने दी मासूम के दिल को नई धड़कन
Healthबीकानेर

चिरंजीवी योजना ने दी मासूम के दिल को नई धड़कन

editor
editor Published September 29, 2022
Last updated: 2022/09/29 at 7:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर । विश्व हृदय दिवस के दिन 9 माह की बेबी ममता के हृदय को नया संबल मिला है। दिल में छेद के सफल ऑपरेशन के बाद वह खुलकर सांस ले पा रही है। जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ममता का निशुल्क हार्ट ऑपरेशन हुआ है। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ जय किशन सुथार की टीम ने ममता के हृदय को नया जीवन देकर विश्व हृदय दिवस मनाया। जैसा कि भोजासर निवासी पिता मांगीलाल बताते हैं, ममता जब 3 माह की थी तभी से सांस में तकलीफ और धड़कन की समस्या रहती। कई आसपास के व सरदारशहर के अस्पतालों में दिखाया। किसीने निमोनिया बताया तो किसी ने कुछ और । धीरे-धीरे चिकित्सकों ने स्पष्ट कर दिया कि ममता को हृदय की समस्या है। थोड़ा समय दवाइयों के भरोसे निकाल दिया। जब तकलीफ बढ़ने लगी तो संभाग मुख्यालय बीकानेर आ कर दिखाया। निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल के डॉ जय किशन सुथार ने ममता की जांच की तो पता लगा कि दिल में छेद है और सर्जरी ही उपचार है। ऑपरेशन के नाम से ही सभी के चेहरों पर तनाव आ गया। एक तो नन्ही सी जान और हार्ट के ऑपरेशन का खर्च। खेती मजदूरी करने वाले मांगीलाल के लिए हार्ट ऑपरेशन का खर्च उठाना नामुमकिन था। हॉस्पिटल में कार्यरत स्वास्थ्य मार्गदर्शक अमित मालावत ने जानकारी दी कि यदि वे चिरंजीवी योजना में लाभार्थी है तो बच्ची का निशुल्क इलाज हो सकताा है। उन्होंने जन आधार कार्ड चेक किया तो पाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत परिवार चिरंजीवी में पंजीकृत था । एक साल से छोटी होने के कारण बेबी ममता को मां सिलोचना के नाम से टीआईडी बनाकर एडमिट किया। अगले ही दिन यानी कि विश्व हृदय दिवस कोे बेबी ममता का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया और अब वह बिल्कुल स्वस्थ है ।
सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि अन्यत्र बिना स्कीम के जहां डेढ़ लाख रुपए तक खर्च हो जाते वही मात्र 57,000 के पैकेज में काम हो गया वह खर्च भी राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत उठाया गया। चिरंजीवी योजना में बड़े बड़े ऑपरेशन सरकारी निजी अस्पतालों में बिना किसी खर्च के हो रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?