Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नवकार से बड़ा कोई मंत्र नहीं-आचार्य श्री विजयराज जी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नवकार से बड़ा कोई मंत्र नहीं-आचार्य श्री विजयराज जी
बीकानेर

नवकार से बड़ा कोई मंत्र नहीं-आचार्य श्री विजयराज जी

editor
editor Published September 26, 2022
Last updated: 2022/09/26 at 7:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। भक्ति कई प्रकार की होती है, लेकिन हर भक्ति के साथ भावना जुड़ी होती है। भावना भक्ति के साथ जुड़ती है तो शक्ति बन जाती है और शक्ति वरदान बन जाती है। इसलिए भक्ति के साथ भावना का जुडऩा जरूरी है। भक्ति का ही एक रूप प्रभु भक्ति है और इसका पहला चरण नवकार भक्ति है। यह सद्विचार श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के 1008 आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने सोमवार को अपने नित्य प्रवचन में व्यक्त किए। आचार्य श्री ने साता वेदनीय कर्म के नौंवे बोल भक्ति में रमण करता जीव साता वेदनीय कर्म का बंध करता है विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। महाराज साहब ने जिनवाणी का श्रवण करते हुए भक्ति, नवकार की शक्ति, नवकार मंत्र के लाभ, उपयोगिता सहित संतों से मिलने वाले लाभ और मन की अवस्थाओं के बारे में श्रावकों को विस्तारपूर्वक एवं प्रसंग सहित जानकारी भी दी। आचार्य श्री ने बताया कि अगर नवकार भक्ति के प्रति अनंत आस्था, अखण्ड आस्था है तो प्रभु की भक्ति हम में है। नवकार के प्रति हममें श्रद्धा होनी चाहिए। बचपन से हम नवकार को गिनते आ रहे हैं, सुनते आ रहे हैं लेकिन देखने वाली बात यह है कि हमारे अंदर नवकार के प्रति आस्था कितनी है। बहुत से जैन धर्म में विश्वास रखने वाले, आस्था वाले लोग नवकार को छोड़ दूसरे मंत्रों का जाप करते हैं। लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि नवकार से बड़ा कोई मंत्र नहीं है। नवकार का उच्चारण सर्वज्ञों ने किया है और सर्वज्ञ कौन, जो तीनों कालों को, लोकों को जानने वाले होते हैं। सर्वत्र देव जिन्हें केवल्य ज्ञान की प्राप्ती होती है। सभी मंगलों में सर्वश्रेष्ठ पांचो पद नवकार के हैं। पंचम आरे में भी नवकार से बड़ी शक्ति नहीं है। आचार्य श्री ने फरमाया कि अगर आपकी आस्था, आपका विश्वास, आपकी श्रद्धा नवकार छोड़ो किसी भी मंत्र में नहीं है और आप उसका जाप करते हैं तो वह कभी कारगर नहीं होगा। मंत्र शक्ति के लिए उसमें भक्ति पहला चरण है।
आचार्य श्री ने भजन नवकार जपने से, सारे सुख मिलते हैं, जीवन में, तन-मन में, सारे सुख मिलते हैं। जाप जपो, जपते रहो, वन्दन करते हैं। सुनाकर नवकार मंत्र में ध्यान लगाने, विश्वास रखने और श्रद्धा के साथ निरन्तर जाप करने की बात श्रावक-श्राविकाओं से कही।
भजन ‘प्रभु में राग गुणसिन्धु अपरम्पार हो जाए, सफल सब और से पावन मनुज  अवतार हो जाए, खुशी हो, रंज हो, कुछ हो, रहूं में एक सा हरदम, हद्धय के यन्त्र पर मेरा अटल अधिकार हो जाए’। सुनाकर इसके भावों की अभिव्यक्ति देकर सारांश बताया।


Share News

editor September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का आरोप, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज
बीकानेर
सागर जीएसएस रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप
बीकानेर
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
एसीबी कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर विधि कॉलेज में एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू
बीकानेर
पीबीएम लापरवाही मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का आरोप, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज

Published June 10, 2026
बीकानेर

सागर जीएसएस रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Published June 10, 2026
बीकानेर

युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप

Published June 10, 2026
बीकानेर

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?