Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांत सृष्टि की समस्त सभ्यताओं का निचोड़ : उपराष्ट्रपति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांत सृष्टि की समस्त सभ्यताओं का निचोड़ : उपराष्ट्रपति
बीकानेरराजस्थान

गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांत सृष्टि की समस्त सभ्यताओं का निचोड़ : उपराष्ट्रपति

editor
editor Published September 25, 2022
Last updated: 2022/09/25 at 5:17 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर महाराज के 120 शब्द और 29 नियम सृष्टि की समस्त सभ्यताओं का निचोड़ हैं।
उपराष्ट्रपति श्री धनकड़ ने रविवार को नोखा के मुकाम में गुरु जम्भेश्वर के वार्षिक मेले के दौरान आयोजित धर्म सभा में यह उद्गार व्यक्त किए।
श्री धनकड़ ने कहा कि मुकाम सही मायनों में पर्यावरण का ‘मुकाम’ है। मुकाम ने पूरी दुनिया को पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह जानने की आवश्यकता है कि आज से 500 वर्ष पूर्व जब संसाधनों के दुरुपयोग की कल्पना नहीं की जा सकती थी, तब गुरु जम्भेश्वर ने ऐसे नियम दिए जो आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर ने सदियों पूर्व पर्यावरण प्रदूषण के खतरे को भांप लिया और जन-जन को सचेत किया।
उपराष्ट्रपति श्री धनकड़ ने कहा कि असंयमित दिनचर्या के कारण हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने इन सिद्धांतों को ‘जीवन दान वाली दवा’ बताया और जन कल्याण के मद्देनजर इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने बिश्नोई समाज के अनुशासन की सराहना की। बिश्नोई रत्न चौधरी भजन लाल के योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए क्षणों के संस्मरण सांझा किए।
इससे पूर्व उपराष्ट्रपति ने गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल पर धोक लगाई। उन्होंने चौधरी भजन लाल की प्रतिमा का अनावरण किया। सभा स्थल पर बने मंच का अनावरण और पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। धर्म सभा के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रतिभाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुकाम पीठाधीश्वर श्री रामानंदाचार्य महाराज, श्री सच्चिदानंद महाराज, श्री भगवान नाथ महाराज, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई, एग्रो मार्केटिंग डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत, नोखा विधायक श्री बिहारी लाल बिश्नोई, फलोदी विधायक श्री पब्बा राम विश्नोई, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक श्री कुलदीप बिश्नोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
देवेंद्र बूड़िया सहित जनप्रतिनिधि और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बिश्नोई समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।


Share News

editor September 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: सड़क हादसे में घायल युवक को मिला 30 लाख से अधिक मुआवजा
बीकानेर
रामदेवरा यात्रा में अनोखी आस्था: 50 फीट ध्वजा, घोड़ा और कैदी बने श्रद्धालु
बीकानेर
बीकानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का कैंसर से निधन, 4 बजे अंतिम यात्रा
बीकानेर
सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर्स को माफी और हलफनामा जरूरी
बीकानेर
अमित शाह का विपक्ष पर हमला: क्या वे जेल से सरकार चलाने का अधिकार चाहते हैं?
देश-दुनिया राजनीति
बीकानेर रेंज में पुलिस का एकदिवसीय अभियान, 253 अपराधियों पर कसा शिकंजा
बीकानेर
गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन युवक घायल
बीकानेर
रामदेवरा में 641वें मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा बड़ी चुनौती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: सड़क हादसे में घायल युवक को मिला 30 लाख से अधिक मुआवजा

Published August 25, 2025
बीकानेर

रामदेवरा यात्रा में अनोखी आस्था: 50 फीट ध्वजा, घोड़ा और कैदी बने श्रद्धालु

Published August 25, 2025
बीकानेर

बीकानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का कैंसर से निधन, 4 बजे अंतिम यात्रा

Published August 25, 2025
बीकानेर

सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर्स को माफी और हलफनामा जरूरी

Published August 25, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?