Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर
बीकानेरराजस्थान

अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर

editor
editor Published September 25, 2022
Last updated: 2022/09/25 at 5:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के रामपुरा बस्ती एरिया में बन रहा एक पुल रविवार दोपहर अचानक गिर गया। पुल के आसपास काम कर रहे सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलने वाली गाडिय़ों के कारण बाधित हो रहे रास्ते को सुचारू करने के लिए पुल बन रहा है। पिछले चार साल से बहुत ही सुस्त चाल से ये पुल बन रहा है। रविवार दोपहर पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ लगा लोहा-सरिया और सपोर्ट में लगाए गए पाइप भी गिर गए। मलबा काफी एरिया में फैलने के कारण आसपास से निकल रहे और वहीं पर काम कर रहे सात लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शेष छह को सामान्य चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों में सूरज विश्वकर्मा, सत्यजीत, राजकुमार, प्रहलाद, सुरेंद्र, प्रकाश, कमलेश, जेतीदेवी घायल हैं। ये सभी यहां काम कर रहे थे और सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं।
ये पुल राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) की ओर से बन रहा है। इस काम के लिए रेणु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास वर्क ऑर्डर है। पुल में दो तरफ का ट्राफिक डायवर्ट होना है। पुल टी आकार में बन रहा है ताकि दोनों तरफ से लोग पुल पर चढ़ सकें और रास्ता पार कर सके। फिलहाल रेलवे ट्रेक होने के कारण भारी वाहनों को काफी घूमकर आना पड़ता है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि शटरिंग सहित कुछ हिस्सा गिरने से वहां काम कर रही लेबर को चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Share News

editor September 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गुरु गोचर से चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत
बीकानेर
राजस्थान में सप्ताहभर आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से राहत
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल से भर्ती मरीज लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी
बीकानेर
बीदासर रोड के पास महिला का शव मिलने से सनसनी
बीकानेर
सादुल क्लब मेले में उमड़ रही भीड़, मनोरंजन और खरीदारी का संगम
बीकानेर
एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गुरु गोचर से चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत

Published June 2, 2026
बीकानेर

राजस्थान में सप्ताहभर आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से राहत

Published June 2, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल से भर्ती मरीज लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीदासर रोड के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?