Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बाइक चोरों के हौसले बुलंद,15दिन मे तीन बाइक पार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बाइक चोरों के हौसले बुलंद,15दिन मे तीन बाइक पार
crimeबीकानेरराजस्थान

बाइक चोरों के हौसले बुलंद,15दिन मे तीन बाइक पार

editor
editor Published September 18, 2022
Last updated: 2022/09/18 at 1:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला इन दिनों चोरों का अड्डा बनता जा रहा है‌. खाजूवाला हॉस्पिटल परिसर से पिछले 15 दिन में तीन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं.ऐसे में हॉस्पिटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो नाबालिग लड़के बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखे है. दोनों नाबालिग लड़कों ने आधे घंटे तक हॉस्पिटल में रेकी की और उसके बाद वहां पर खङी बाइक को मात्र 2 मिनट में ही स्टार्ट कर ले गए. खाजूवाला पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और इन नाबालिग लड़कों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार खाजूवाला हॉस्पिटल में एक व्यक्ति अपनी बीवी को उपचार के लिए लेकर आया था, जैसे ही वह व्यक्ति बाइक खड़ी करके हॉस्पिटल के अंदर जाता गया, तभी रेकी कर रहें लड़के वहां पर खड़ी बाइक को 2 मिनट में ही चोरी कर लेकर फरार हो गए, हालांकि पुलिस को दो बाइकझाड़ियों में खड़ी हुई बरामद भी हो गई, लेकिन चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं.
इस विषय में जब चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरचंद बुनकर से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि पहले MRRS फंड के तहत हॉस्पिटल में गार्ड व अन्य व्यवस्था कर लेते थे, लेकिन फिलहाल MRRS फंड बंद होने की वजह से हॉस्पिटल प्रशासन के पास कोई बजट नहीं है. चिकित्सा प्रभारी ने यह भी बताया कि पहले हॉस्पिटल में पार्किंग व्यवस्था की थी, जिसका ₹5 और ₹10 चार्ज रखा गया था, उन पैसों से गार्ड को वेतन दिया जाता था, लेकिन यहां आने वाले वाहन चालकों के द्वारा चार्ज नहीं देने की वजह से यह पार्किंग व्यवस्था हटानी पड़ी. ऐसे में यदि यहां वाहन लेकर आने वाले लोग भी कुछ पार्किंग में सहयोग करें तो गार्ड की व्यवस्था की जा सकती है. गौरतलब है कि खाजूवाला हॉस्पिटल परिसर से पहले भी कई बार लोगों की जेब से नगदी निकालने और बाइक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन फिलहाल न तो पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर पाई है और ना ही हॉस्पिटल प्रशासन कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त हैं.


Share News

editor September 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डागा चौक में चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक पकड़ाए
बीकानेर
रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर
करणी रीको एरिया में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
सरकारी स्कूलों में लगेंगे फ्री सोलर पैनल, बिजली खर्च में होगी कमी
बीकानेर
बीकानेर में दूसरे दिन भी छतों पर पतंगबाजी का उत्साह चरम पर
बीकानेर
सूरसागर-गिन्नानी मार्ग 4 महीने से बंद, बढ़ी परेशानी
बीकानेर
नहरबंदी में पानी बर्बाद, पाइपलाइन कार्य पर उठे सवाल
बीकानेर
स्थापना दिवस पर छतों पर सजी पतंगबाजी, दिनभर गूंजा ‘वो काटा’
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डागा चौक में चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक पकड़ाए

Published April 20, 2026
बीकानेर

रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

Published April 20, 2026
बीकानेर

करणी रीको एरिया में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Published April 20, 2026
बीकानेर

सरकारी स्कूलों में लगेंगे फ्री सोलर पैनल, बिजली खर्च में होगी कमी

Published April 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?