Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश मे बारिश को लेकर आई बडी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश मे बारिश को लेकर आई बडी खबर
बीकानेर

प्रदेश मे बारिश को लेकर आई बडी खबर

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 4:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अब दोपहर में तेज धूप परेशान करने लगी है।
मानसून की बारिश का जमकर आनन्द उठा चुके राजस्थान में अगले पांच दिन तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, अलबत्ता तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ सकती है। माैसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक किसी भी जिले में बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है। दरअसल, जो सिस्टम पिछले दिनों बारिश के लिए बना था, वो लगभग खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में राजस्थान पर आए बादल फिलहाल निकल गए हैं।

पिछले लंबे समय से राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं न कहीं बारिश का दौर रहा है लेकिन इस मानसून में ये पहला अवसर है जब मौसम विभाग के शतप्रतिशत केंद्रों पर बीस सितम्बर तक के लिए कोई चेतावनी नहीं है। विभाग का दावा है कि अब बारिश नहीं होगी।
उधर, तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अब शुरू हो गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। बीकानेर में जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं जैसलमेर में सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है। किसी भी जिले में फिलहाल पारा चालीस डिग्री तक नहीं आया है लेकिन बीस सितम्बर तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश व बादलवाही नहीं होने से पारा चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।
वैसे ग्यारह जिलों में तापमान सामान्य से कम है। आमतौर पर सितम्बर के मध्य दिनों में जो पारा रहता है, उससे कम पारा अभी है। खास तौर पर फलौदी, चूरू, श्रीगंगानगर, पाली, डबोक, चित्तौड़गढ़, कोटा, सीकर, पिलानी, अलवर, वनस्थली, अजमेर में पारा सामान्य से कम है। चित्तौड़गढ़ में इस समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है जबकि आमतौर पर यहां इन दिनों में 33 डिग्री सेल्सियस पारा रहता है।


Share News

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान
अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान
युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News

Published May 31, 2026
बीकानेर

ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News

Published May 31, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published May 31, 2026
बीकानेर

ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?