Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इधर राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कर रहे, उधर 8 विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > इधर राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कर रहे, उधर 8 विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए
देश-दुनिया

इधर राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कर रहे, उधर 8 विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए

editor
editor Published September 14, 2022
Last updated: 2022/09/14 at 4:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गोवा में पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल, 2019 में भी पड़ी थी ऐसी फूट
बीजेपी जॉइन करने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं. कांग्रेस को ये झटका ऐसे वक्त पर लगा, जब पार्टी देशभर में खोई अपनी जमीन को तलाशने के लिए ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है.

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की.

बीजेपी जॉइन करने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं. इससे पहले बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी दावा किया था कि आज कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.

कांग्रेस जोड़ो यात्रा के दौरान लगा झटका

- Advertisement -

कांग्रेस को ये झटका ऐसे वक्त पर लगा, जब पार्टी शभर में खोई अपनी जमीन को तलाशने के लिए ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी.

गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के 11 विधायक थे. अब इनमें से 8 बीजेपी में शामिल हो गए.

इन विधायकों के पाला बदलने के बाद अब गोवा में बीजेपी के 28, एमजीपी के 2, निर्दलीय 3, कांग्रेस के 3, आप के 2 , GFP के एक और आरजीपी का एक विधायक है.

जुलाई में भी ऐसी ही थी चर्चा

गोवा में मार्च में सरकार के गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस में फूट की चर्चा थी. इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 5 के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए ये बगावत रोक ली थी.

उस वक्त कांग्रेस के विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक और दलीला लोबो के बागी होने की चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया था.

2019 में भी हुई थी टूट

यह पहला मौका नहीं है, जब गोवा में कांग्रेस को इस तरह का बड़ा झटका लगा हो. इससे पहले गोवा में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. लेकिन 13 सीटें होने के बावजूद बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने में सफल रही थी. 2019 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, तब पार्टी के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद 2 और विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे.


Share News

editor September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

देश-दुनिया

अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

आशा भोंसले निधन: घर पहुंचा पार्थिव शरीर, यादों में गूंजती रहेगी आवाज – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

इस्लामाबाद वार्ता फेल: अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी सहमति – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?