Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग हेतु गंभीरता से करें प्रयास- डॉ. पवन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग हेतु गंभीरता से करें प्रयास- डॉ. पवन
बीकानेरराजस्थान

राजकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग हेतु गंभीरता से करें प्रयास- डॉ. पवन

editor
editor Published September 13, 2022
Last updated: 2022/09/13 at 4:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 13 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन ने कहा कि राजकीय कार्यों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किये जायें।
डॉ. पवन मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोग’ विषयक संभाग स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रशासनिक क्षेत्र में हिन्दी प्रयोग को अनिवार्य करने की दृष्टि से वर्ष 1956 में राजभाषा अधिनियम पारित किया गया था। डॉ. पवन ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा हिन्दी के प्रयोग के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी किए गए परिपत्रों-आदेशों का अधिकारी-कर्मचारी सजगता से अवलोकन करें। लोक व्यवहार में प्रचलित ‘हिंग्लिश‘ के प्रयोग से बचते हुए, सभी कार्मिक शुद्ध हिन्दी का प्रयोग करें व प्रशासनिक शब्दावली के मानक रूप का ध्यान रखें।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए. एच. गौरी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त प्रशासनिक आदेश हिन्दी में जारी होने चाहिए। सरकारी कार्यालयों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए कार्मिकों को निर्देशित-प्रोत्साहित किया जाए। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरविन्द बिश्नोई ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शुद्ध हिन्दी बोलने व लिखने के लिए प्रोत्साहित करें व उनमें हिन्दी के प्रति गर्व की भावना जाग्रत करें। राजभाषा सम्पर्क अधिकारी व राजस्थानी भाषा अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि राजकीय पत्रों पर हस्ताक्षर, सरकारी कार्यां में प्रयुक्त रबर की मोहरें, चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, अनुशासी कार्यवाही, पेंशन सम्बन्धी कार्यवाही आदि हिन्दी में ही होनी अनिवार्य है।
इस दौरान संभाग के विभिन्न जिलों से आये अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share News

editor September 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
बीकानेर
गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी
बीकानेर
स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर
शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, आरोपी पर केस दर्ज
बीकानेर
वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा

Published April 18, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी

Published April 18, 2026
बीकानेर

स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या

Published April 18, 2026
बीकानेर

शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?