Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अरिहंत भवन में मासखमण के प्रत्याख्यान : डॉ. नरेश गोयल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अरिहंत भवन में मासखमण के प्रत्याख्यान : डॉ. नरेश गोयल
बीकानेरराजस्थान

अरिहंत भवन में मासखमण के प्रत्याख्यान : डॉ. नरेश गोयल

editor
editor Published September 11, 2022
Last updated: 2022/09/11 at 4:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। तप के लिए तीन बातें जरूरी है, जब तन में क्षमता हो, मन में समता हो और आत्मा में रमणता हो तब तप होता है। इन तीनों में से किसी में भी कमी हो तो तप नहीं किया जा सकता। प्रकांड विद्वान, युगदृष्टा, जैनाचार्य श्री ज्ञान चंद्र जी म. सा. के आज्ञानुवृति आर्य महात्मा जी म. सा. एवम आर्य अनुत्तर मुनि जी म. सा. ने यह सद्विचार गंगाशहर स्थित अरिहंत भवन में आयोजित सुश्री अंकिता गोरधन जी मिन्नी की तपाभिनंदन समारोह में अपने भावों में व्यक्त किए।

आर्य अनुत्तर मुनि ने कहा कि तरूण तपस्विनी सुश्री अंकिता गोरधन जी मिन्नी में यह तीनों बातें दिखाई दे रही हैं, इसलिए इन्होंने 30 दिवसीय मास खमण की तपस्या पूर्ण करने का प्रत्याख्यान लिया तथा इसके साथ ही इसी मिन्नी परिवार के जय कुमार मिन्नी ने भी 12 दिवसीय उपवास का प्रत्याख्यान लिया। यह इनके तप का प्रभाव है, इनमें से एक भी कमी रहती तो यह तप नहीं किया जा सकता था, इसलिए तप का बड़ा महत्व है।

एक अन्य कहावत भी है कि भूखे पेट ना होए भजन, फिर भी जो क्षमता रखते हैं, समता रखते हैं और अपने आप में रमणता रखते हैं, वह भूखे भी भजन करते हैं।

- Advertisement -

श्रावक श्राविकाओं से खचाखच भरा अरिहंत भवन काफी समय तक आचार्य प्रवर श्री ज्ञान चंद्र जी म. सा. के जयकारों से गुंजायमान रहा। सम्मान समारोह में संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयचंद लाल सुखानी ने कहा कि जो लोग तप नहीं कर सकते उन्हें तप करने वालों की अनुमोदना करनी चाहिए। अनुमोदना करने से तप करने वालों को जो पुण्य मिलता है, उसका कुछ भाग अनुमोदना करने वालों को भी मिलता है।

सम्मान समारोह श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल, महामंत्री पूनम चंद सुराना, गुलाब चंद दफ्तरी, शुभकरण दफ्तरी, सनोज लुनावत, पवन चांडक, राजेश गोयल, परवेश गोयल आदि सभी ने तपस्वियों का बहुमान किया।


Share News

editor September 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित

Published June 1, 2026
बीकानेर

सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Published June 1, 2026
बीकानेर

रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद

Published June 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?