Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मेलों के दौरान सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं : संभागीय आयुक्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मेलों के दौरान सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं : संभागीय आयुक्त
बीकानेरराजस्थान

मेलों के दौरान सुनिश्चित करें आवश्यक व्यवस्थाएं : संभागीय आयुक्त

editor
editor Published September 2, 2022
Last updated: 2022/09/02 at 3:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 2 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने बीकानेर संभाग के चारों जिलों में भरने वाले मेलों के आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगश यादव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी मौजूद रहे।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि पैदल यात्रा सुगम एवं यातायात व्यवस्था रहे, इसके मद्देनजर प्रस्तावित मार्ग के उपयुक्त स्थलों पर बैरीकेट्स लगाये जाएं। यात्रा के दौरान लगने वाले भण्डारों की अनुमति पश्चात सडक से 50 मीटर दूर लगाने हेतु स्थान चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि डीजे की ध्वनि सीमा निर्धारित की जाए तथा उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की करें।
संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर हैल्पलाईन नम्बर प्रदर्शित किए जाए तथा ड्रोन से निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग एवं मेला स्थल पर सार्वजनिक प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें तथा दर्शन स्थल के आस-पास पेयजल व्यवस्था, छाया तथा भीड के नियंत्रण हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि मेला मार्ग एवं मेला स्थल पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों के ड्यूटी आदेश जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किए जाएं तथा निगरानी रखने हेतु आवश्यकतानुसार अस्थाई वॉचटॉवर बनाये जायें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मेला स्थल पर एम्बूलेन्स एवं फायर बिग्रेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार हैल्पडेस्क की स्थापना की जावें। उल्लेखनीय है कि बीकानेर संभाग में शनिवार को पुनरासर मेले के बाद देशनोक में नवरात्रा मेला, सालासर में हनुमान जंयती का मेला तथा मुकाम में मुकाम मेले का आयोजन होगा।


Share News

editor September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा
देश-दुनिया
लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार
बीकानेर
टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग
बीकानेर
उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन
बीकानेर
बीकानेर फड़ बाजार में रुपये न देने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार

Published April 28, 2026
बीकानेर

टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग

Published April 28, 2026
बीकानेर

उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?