Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी
देश-दुनिया

गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी

editor
editor Published August 28, 2022
Last updated: 2022/08/28 at 11:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी करते हुए आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए लगाई है। DGFT ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कुछ विशेष मामलों में भारत सरकार की अनुमति के बाद इनके निर्यात की अनुमति दी जा सकेगी। आटा, मैदा, सूजी के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में लिया गया है।
इससे पहले मई महीने में सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। दरअसल रूस और यूक्रेन गेहूं के प्रमुख निर्यातक हैं, जो दुनिया भर में एक-चौथाई गेहूं का निर्यात करते हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध के कारण दुनियाभर में गेहूं की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ है, जिसके कारण भारतीय गेहूं की मांग में बढ़ोतरी देखी गई थी। इससे घरेलू मार्केट में गेहूं के दाम बढ़ रहे थे, जिसके कारण सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 के दौरान 2021 की इसी अवधि की तुलना में भारत से गेहूं के आटे के निर्यात में 200% की बढ़ोतरी देखी गई है। 2021-22 में भारत ने 246 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का गेहूं के आटे का निर्यात किया है। वहीं वर्तमान फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल से जुलाई के बीच में ही आटे का निर्यात 128 मिलियन डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार 22 अगस्त को भारत में गेहूं का औसत खुदरा दाम 31.04 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो पिछले साल के मूकाबले 22% अधिक है। एक साल पहले इसी अवधि में गेहूं 25.41 रुपए प्रति किलो ग्राम था। वहीं गेहूं के आटे के दाम में औसतन 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गेहूं का आटा 35.17 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पहले 30.04 रुपए था।


Share News

editor August 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
देश-दुनिया

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?