Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर की कॉलेजों में इनका रहा दबदबा,ये रहे विजयी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर की कॉलेजों में इनका रहा दबदबा,ये रहे विजयी
बीकानेरराजनीति

शहर की कॉलेजों में इनका रहा दबदबा,ये रहे विजयी

editor
editor Published August 27, 2022
Last updated: 2022/08/27 at 3:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

,बीकानेर। शहर में तीन विश्वविद्यालयों,तीन राजकीय कॉलेजों व निजी कॉलेजों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके है। इनमें महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय व राजकीय विधि कॉलेज में एबीवीपी का पैनल जीता है। वहीं डूंगर कॉलेज व एम एस कॉलेज में एनएसयूआई ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। तो एनएसयूआई संभाग की सबसे बड़ी डूंगर कॉलेज व एम एस कॉलेज में अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की। इन दोनों की कॉलेजों में पिछली बार भी एनएसयूआई के अध्यक्ष विजय हुए थे। उधर रामपुरिया,नेहरू शारदापीठ,जैन कन्या कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी हुए है। जानकारी के अनुसार एमजीएसयू में एबीवीपी के लोकेन्द्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर योगेश हर्ष ने जीत दर्ज की है। तो एम एस कॉलेज एनएसयूआई की निरमा मेघवाल विजयी घोषित हुई। जो जिले में सर्वोधिक मतों से जीती है। इसी तरह राजकीय लॉ कॉलेज में एबीवीपी का पैनल जीता है। रामपुरिया कॉलेज में निर्दलीय संजय सिंह भाटी निर्वाचित हुए है। सभी जीते हुए पदाधिकारियों ने गुलाल उड़ाकर विजय जुलूस निकाला। वेटरनरी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मीणा,महासचिव पद पर तरूण पारीक व संयुक्त सचिव पर निहाल सिंह गुर्जर विजयी घोषित किये गये है।जैन कन्या महाविद्यालय में निर्दलीय निशा सोनी 221 व एबीवीपी की पल्ल्ली कच्छावा को 193,उपाध्यक्ष वंशिका बोथरा 231 तथा रिंकू आचार्य को 178,गार्गी सोलंकी महासचिव 215 व कलावती सोनी को 196,कोमल राठौड 212 तथा मोनिका कंवर को 197 वोट मिले। निशा निर्दलयी है और शेष एबीवीपी की। उधर जैन पीजी में एबीवीपी के बृजेश विश्नोई विजय घोषित हुए है।
रामपुरिया में ये बने अध्यक्ष,जैन पीजी में इनका रहा दबदबा
छात्र संघ के परिणामों में अभी जारी हुए परिणाम में सबसे हॉट कॉलेजों में शुमार रखने वाली रामपुरिया कॉलेज में अध्यक्ष पद संजय सिंह हाडला विजय घोषित हुए है। उधर जैन पीजी में एबीवीपी के बृजेश विश्नोई विजय घोषित हुए है। विश्नोई को 124 वोट मिला। वहीं आशीष परिहार 61,उपाध्यक्ष पद पर दीपक आचार्य 138 तथा रवि माली को 46,महासचिव पद पर हिमांशु अग्रवाल को 133 तथा दिक्षित बोथरा को 50 तथा संयुक्त सचिव पद पर आनंद मारू को 127 तथा गौरव यादव को 554 वोट मिले।
संगठन दिखे निष्क्रिय
वैसे तो छात्रों की हितों के लिये संघर्ष करने वाले संगठनों ने टिकट वितरण करने के अलावा कोई विशेष काम नहीं किया। हालात यह रहे कि जीतने वाले अधिकांश प्रत्याशी अपने दम ही चुनाव की जंग को जीते। हालात यह है कि अधिकांश महाविद्यालयों और विवि में छात्र संगठनों की इकाई तक नहीं है। जिसके कारण सक्रिय सदस्यों की कोई संख्या नहीं थी। कहने को एबीवीपी ने कई कॉलेजों पर कब्जे जरूर किये है। परन्तु उनके पदाधिकारी टिकट बांटने तक ही सीमित रहे। चुनाव प्रचार में कार्यालयों के शुभारंभ के बाद कही नजर नहीं आएं। वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तो स्वयं टिकट वितरण से नाराज होकर विद्रोही हो गये थे। जिसके कारण वे महज डूंगर कॉलेज के एनएसयूआई के प्रत्याशी को वोट दिलाने की बजाय उन्हें हराने में लग गये। उधर एसएफआई ने भी महज औपचारिकता निभाते हुए अपनी इज्ज्त जरूर बचाई।
सर्वोधिक मतों से जीती निरमा
जो जानकारी मिली है उसमें सामने आया है कि एम एस कॉलेज की अध्यक्ष पद पर विजयी निरमा जिले में सर्वोधिक मतों से जीतने वाली है। जिन्होंने 730 मतों से एबीवीपी के उम्मीदवार को हराया।
कॉलेज में भी चला नोटा
आम तौर पर लोकसभा,विधानसभा,पार्षद,पंचायतों के चुनावों में नोटा के प्रयोग देखने को मिलते है। वहीं छात्र संघ चुनावों में भी नोटा का प्रयोग किया गया। महाराजा गंगासिंह विवि में सर्वोधिक मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। यहां अध्यक्ष में पांच,उपाध्यक्ष में 11,महासचिव में 22 व संयुक्त सचिव में 19 जनों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया। तो जैन पीजी कॉलेज में चार जनों ने नोटा का प्रयोग किया।

इन कॉलेजों से ये बने पदाधिकारी
महाराजा गंगासिंह विवि
अध्यक्ष
लोकेन्द्र सिंह (275) भवानी सिंह (259) 16 – नोटा पांच
उपाध्यक्ष
दिपिका शर्मा (332) भरत गौड़ (243) 69 – नोटा 11
महासचिव
योगेश हर्ष (339) विजयपाल चौधरी (216) 121 – नोटा 22
संयुक्त सचिव
वर्षा सैन (352) कुलदीप सोनी (201) 151 – नोटा 19

नेहरूशारदा पीठ पराजित अंतर निरस्त
अध्यक्ष
कर्तिका पारीक (36) यश देराश्री (26) 10 2
उपाध्यक्ष
जयकिशन जोशी (33) मोती भादाणी (59) 07 5
जैन पी जी कॉलेज
अध्यक्ष
बिजेश विश्नोई (124) यश देराश्री (61) 63 2
उपाध्यक्ष
दीपक आचार्य (138) मोती भादाणी (46) 92 2 नोटा एक
महासचिव
हिमांशु अग्रवाल (133) दिक्षित बोथरा(50) 83 2 नोटा दो
संयुक्त सचिव
आनंद मारू (127) गौरव यादव (54) 73 5 नोटा एक


Share News

editor August 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News
बीकानेर
खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News
बीकानेर
नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News
बीकानेर
Lenskart शोरूम विवाद हिंसा में बदला, कर्मचारी से मारपीट – National News
बीकानेर
गंगाशहर में बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, इमरजेंसी में एसी नदारद
बीकानेर
बीकानेर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाह मुकरने से पलटा मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?