Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने किया धरणीधर व चोपड़ा कटला जनता क्लीनिक का निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने किया धरणीधर व चोपड़ा कटला जनता क्लीनिक का निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने किया धरणीधर व चोपड़ा कटला जनता क्लीनिक का निरीक्षण

editor
editor Published August 24, 2022
Last updated: 2022/08/24 at 8:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बीकानेर शहरी क्षेत्र के 2 जनता क्लीनिक का निरीक्षण कर उद्घाटन हेतु तैयारियों की समीक्षा की ।
धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा विधायक कोटे से जारी 15 लाख रुपए बजट से नवनिर्मित जनता क्लिनिक भवन में सिविल कार्य अंतिम चरण में है। मौके पर उपस्थित आचार्य धरणीधर ट्रस्ट के अशोक आचार्य ने बताया कि इसी सप्ताह में सिविल कार्य पूर्ण हो जाएगा जिसके बाद फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। डॉ अबरार ने जनता क्लिनिक भवन के पीछे के पैदल रास्ते को चौड़ा करवाने के निर्देश दिए।

चोपड़ा कटला रानी बाजार स्थित धनवंतरी जनता क्लीनिक परदेसियों की बगीची संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्थान के राजीव शर्मा व दिनेश वत्स द्वारा सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार का स्वागत व अभिनंदन किया गया। राजीव शर्मा ने बताया कि जनता क्लीनिक के साथ ही होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी संचालित होने से यह अपने प्रकार का एकमात्र चिकित्सा संकुल है जिसका अतिशीघ्र विधिवत उद्घाटन किया जाना है। संस्था के प्रदीप भारद्वाज व प्रमोद शर्मा ने जनता क्लीनिक में लैब जांच सुविधा तथा लेखाकार की नियुक्ति की मांग की। इस अवसर पर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक नेहा शेखावत, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य तथा डीपीसी चिरंजीवी योजना ईशान पुष्करणा मौजूद रहे।
डॉ पंवार ने बताया कि जिले को जल्द ही 5 जनता क्लीनिक की सौगात मिलने वाली है। सुजानदेसर में नगर निगम के एक भवन को जनता क्लिनिक संचालन के लिए सुपुर्द किया गया है वही बंगला नगर में सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा अपनी भूमि दान की गई है। इसी प्रकार नोखा शहर में भी भवन दान किया जा रहा है । इन तीनों जनता क्लीनिक के प्रस्ताव राज्य स्तर पर भिजवाए जा चुके हैं जिसकी स्वीकृति जल्द ही प्राप्त होने की उम्मीद है।


Share News

editor August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित

Published June 1, 2026
बीकानेर

सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Published June 1, 2026
बीकानेर

रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद

Published June 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?