Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > प्रदेश के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
WATHERराजस्थान

प्रदेश के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 12:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटा। झालावाड, टोंक सहित आसपास की जगहों पर बाढ़ के हालात। राजधानी जयपुर में मंगलवार को हल्की बूंदाबादी होने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में कोटा संभाग में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। बंगाली की खाड़ी में सक्रिय तंत्र के असर से एक बार फिर मानसून की मूसलाधार बारिश का दौर हाड़ौती अंचल समेत अन्य जगहों पर हावी है। कोटा, झालावाड, टोंक सहित आसपास की जगहों पर बाढ़ के हालात होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जलभराव से आमजन के लिए राहत कार्य जारी है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को हल्की बूंदाबादी होने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में कोटा संभाग में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
प्रदेश में बुधवार तक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यहां निम्न दबाव के चलते मानसून प्रभावी है। आज और कल झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, चित्तौडग़ढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, सीकर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर में चार इंच से ज्यादा बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
कोटा बैराज बांध से चंबल में हो रही पानी की आवक से चंबल नदी का जलस्तर 165.2 मीटर पर पहुंच गया है। चंबल नदी में खतरे का स्तर 165 मीटर है। आसपास की जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बीसलपुर बांध में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
जयपुर सहित अन्य जिलों की पेयजल आपूर्ति वाले बीसलपुर बांध में तेजी से जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। इस सीजन में पहली बार त्रिवेणी नदी 7.30 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। भीलवाड़, चित्तौड़, टांक सहित आसपास की जगहों से हो रही बारिश से बांध का आज का जलस्तर बढक़र 313.65 आरएल मीटर दर्ज किया गया। ढाई नदी 3.30 मीटर, खारी नदी का गेज 1.05 मीटर तक दर्ज किया गया। कल शाम से लेकर आज सुबह तक बांध में 43 सेंटीमीटर पानी दर्ज किया गया।


Share News

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर
बिजली संकट से नाराज किसानों ने हाईवे किया जाम
बीकानेर
बीकानेर से नई ट्रेनों और रेल विस्तार की उठी मांग
बीकानेर
पीबीएम लैब मारपीट मामले में दो कर्मचारी हटाए, जांच तेज
बीकानेर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अब केवल चार सिलेंडर सब्सिडी
बीकानेर
सरकारी खर्च पर निजी फोन बिल भुगतान पर रोक, सख्त गाइडलाइन जारी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?