Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 किलोमीटर तक होगा सघन पौधारोपण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 किलोमीटर तक होगा सघन पौधारोपण
बीकानेरराजस्थान

शहर से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 किलोमीटर तक होगा सघन पौधारोपण

editor
editor Published August 22, 2022
Last updated: 2022/08/22 at 4:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर शहर से होकर निकलने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर दस किलोमीटर लंबाई तक के क्षेत्र में सघन पौधारोपण किया जाएगा ।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर चारों राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर दस किलोमीटर तक के क्षेत्र में सघन वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस पौधारोपण का उद्देश्य शहर के आबादी विस्तार के बावजूद इस क्षेत्र में पारिस्थितिकी का संधारण सुनिश्चित करते हुए ग्रीन बेल्ट विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बेहतर मानसून के परिणामस्वरूप पौधों को लगाने और देखभाल में आसानी रहेगी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए क्षेत्र में निवेश कर रही विभिन्न निजी कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत यह कार्य करवाए जा रहे हैं।
जयपुर रोड़ पर म्यूजियम चौराहे से आगे दस किलोमीटर क्षेत्र में अडाणी ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस क्षेत्र में नीम लगाने के साथ साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाने का कार्य भी करवाया गया है। आने वाले दिनों में इससे क्षेत्र में सघन हरियाली हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त ने गत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस में संभाग मुख्यालय के जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर 10 किलोमीटर, अन्य तीनों जिला मुख्यालयों में पांच और उपखंड मुख्यालयों में तीन किलोमीटर पौधारोपण के निर्देश दिए थे, जिससे इनके भविष्य में यह मार्ग हरियाली से आच्छादित हो सके। जिसकी अनुपालना में यह कार्य प्रारंभ हो गया है।


Share News

editor August 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर
भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
महाजन में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
देश-दुनिया
5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Published July 11, 2026
बीकानेर

वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

Published July 11, 2026
बीकानेर

नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन

Published July 11, 2026
बीकानेर

भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?